मौसम अपडेट: देश में कहीं बारिश तो कहीं धूप से हाल बेहाल, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार, जानें आपके शहर के मौसम का हाल

- देश के मौसम में कई सारे बदलाव आ रहे नजर
- पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की संभावना
- मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जरूरी मौसमी गतिविधियों के भी आसार नजर आ रहे हैं, जो कि खास तौर पर बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सर्कुलेशन की वजह से हो रहा है। ये अलर्ट भारत के अलग-अलग जगहों पर बदलता हुआ मौसम देखने को मिलेगा।
पहाड़ी इलाकों में कैसा रहने वाला है मौसम?
पहाड़ी राज्यों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते हिमाचल प्रदेश में आने वाले एक दो दिनों में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। साथ ही उत्तराखंड में भी बर्फबारी और बारिश जैसी संभावना बन सकती है। इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम बंगाल में भी आने वाले दो तीन दिनों में बारिश के आसार बन रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल?
उत्तर प्रदेश में मौसम की स्थिति बनी हुई है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लेकिन सुबह और रात को हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा तापमान में वृद्धि भी आ सकती है, जिसमें दिल्ली एनसीआर के साथ उत्तर प्रदेश, बिहार के अलावा अन्य जगहें शामिल हैं।
पूर्वोत्तर भारत में कैसा मौसम देखने को मिल सकता है?
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिसमें नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के अलावा अन्य राज्य शामिल हैं। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बना हुआ है, जिसके चलते कई राज्यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। आने वाले एक हफ्ते तक भी असम और मेघालय में बारिश की संभावना जारी है। भारत के कई सारे हिस्सों में तापमान में भी बढ़ने की संभावना है, लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
Created On :   18 Feb 2025 11:03 AM IST