मौसम अपडेट: दिल्ली के मौसम ने ली करवट, तापमान में आया बदलाव, यूपी-बिहार के साथ अन्य राज्यों में गर्मी का कहर, जानें किस राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम

दिल्ली के मौसम ने ली करवट, तापमान में आया बदलाव, यूपी-बिहार के साथ अन्य राज्यों में गर्मी का कहर, जानें किस राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम
  • दिल्ली के मौसम में बदलाव
  • बिहार-यूपी में सता रही है गर्मी
  • जानें देश के मौसम के हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों से देश में गर्मियां फरवरी के महीने तक दस्तक दे देती हैं। इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। तापमान के बारे में जानें तो दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से भी ज्यादा दर्ज किया गया है। इस मौसम में पहली बार तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसके अलावा यूपी-बिहार समेत अन्य जगहों पर भी लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।

कैसा रहा देश का तापमान?

तापमान के बारे में जानें तो, देश के कुछ हिस्सों में बादल छाए हुए थे, जिससे तापमान में बढ़त हुई थी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से ज्यादा रहा था। हवा में नमी भी बढ़ी हुई थी। आज देश के तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसके चलते दिलली में 17 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है, पटना में 16 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 19 डिग्री, भोपाल में 16 डिग्री सेल्सियस, मुंबई में 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 13 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा भी अन्य शहरों में तापमान ऐसा ही रहने की संभावना है।

लोग हो रहे गर्मी से परेशान

यूपी-बिहार, मुंबई, दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में लोग तीखी धूप और दिन की गर्मी से काफी ज्यादा परेशान हैं। हालांकि, सुबह और रात को मौसम थोड़ा सामान्य हो जाता है। लेकिन दोपहर के समय बाहर निकलना भी काफी ज्यादा मुश्किल नजर आता है। मौसम विभाग की तरफ से यूपी-बिहार, मुंबई में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। जिसके बाद तापमान में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Created On :   27 Feb 2025 11:19 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story