मौसम अपडेट: देश के मौसम ने ले ली करवट, दिल्ली में बादल तो पंजाब में बारिश, जानें कैसा रहने वाला है आपके राज्य के मौसम का हाल

देश के मौसम ने ले ली करवट, दिल्ली में बादल तो पंजाब में बारिश, जानें कैसा रहने वाला है आपके राज्य के मौसम का हाल
  • देश के मौसम में फिर से दिख रहा बदलाव
  • दिल्ली नोएडा में बादल के आसार
  • जानें अपने शहर के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। फरवरी अभी आधा ही बीता है लेकिन पूरे देश में गर्माहट महसूस हो रही है। देश की मौसम प्रणालियों पर ध्यान दिया जाए तो सभी जगहों पर लगातार तापमान बढ़ रहा है। उत्तर भारत के कई सारे इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री ज्यादा ही दर्ज किया जा रहा है। बात करें मध्य भारत, पूर्वी भारत की तो राजस्थान और तेलंगाना के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में बादल देखने को मिलेंगे, वहीं पंजाब और हरियाणा के अलावा देश के अलग-अलग स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

कैसा रहने वाला है देश का मौसम?

बात करें देश की राजधानी की तो, दिल्ली एनसीआर के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्लीवासियों को तीखी धूप के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पहाड़ों से आने वाली हवा की गति भी काफी धीमी हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, रात के तापमान में अभी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है। साथ ही आज दिल्ली नोएडा में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, पंजाब और हरियाणा में बारिश जैसे आसार देखने को मिल रहे हैं।

कहां है बारिश की संभावना?

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के कुछ इलाकों में आज बारिश हो सकती है। साथ ही भारी बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हिमपात की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि, नॉर्थ ईस्ट भाग में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। जिसके चलते पूर्वोत्तर में हल्की बारिश नजर आ सकती है।

कैसा रहा कल का मौसम?

बात करें बीते दिन के तापमान की तो, जम्मू-कश्मीर में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मध्य और पूर्वी भारत में भी दो तीन डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में उत्तर पूर्वी भारत के तापमान में भी बढ़त देखी गई है। यूपी बिहार के बारे में जानें तो, यहां पर भी दो तीन डिग्री तक तापमान बढ़ा है।

Created On :   16 Feb 2025 12:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story