मध्य प्रदेश: असम मुख्यमंत्री डॉ. हिमन्त बिश्व शर्मा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की सौजन्य भेंट

By - Bhaskar Hindi |15 July 2024 3:40 PM IST
- असम और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने की मुलाकात
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मुख्यमंत्री डॉ शर्मा से सौजन्य भेंट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिश्व शर्मा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की और पुष्पगुच्छ तथा अंगवस्त्रम से अभिवादन किया।
मुख्यमंत्री डॉ शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ यादव का असम के पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए कामाख्या देवी के मंदिर की प्रतिकृति, पाट-सिल्क का गमोचा, असम की चायपत्ती तथा काजीरंगा के विश्वप्रसिद्ध राइनो (गैंडा) की प्रतिकृति भेंट की।
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री डॉ शर्मा से दोनों राज्यों के पारस्परिक हितों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
Created On :   10 Jun 2024 3:09 PM IST
Next Story