कोलकाता रेप-मर्डर केस: आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल का इस्तीफा, रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल, देशभर में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित

आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल का इस्तीफा, रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल, देशभर में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित
  • देशभर में रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल
  • कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने दिया इस्तीफा
  • चिकित्सा सेवाएं प्रभावित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के विरोध प्रदर्शन में आज राजधानी दिल्ली समेत देशभर में रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल है। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने देश के सभी सरकारी हॉस्पिटल्स के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएश से हड़ताल की घोषणा की है। बता दें, दिल्ली आरएमएल हॉस्पिटल के डॉक्टर बाहर सड़कों पर न्याय के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के केजीएमयू हॉस्पिटल के डॉक्टर्स भी सड़कों पर हाथ में बैनर और पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

बता दें, रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं काफी प्रभावित हो रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि देशभर के सभी सरकारी हॉस्पिटल्स में OPD और सर्जरकी के साथ लैब का काम रेजिडेंट डॉक्टर ही देखते हैं। वहीं, रविवार को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने कैंडल मार्च भी निकाला था।

इमरजेंसी सेवाएं जारी

देशभर में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल होने के बावजूद आपातकालीन सेवाएं बंद नहीं रहेंगी। बता दें, सीनियर डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे। यह हड़ताल केवल रेजिडेंट डॉक्टरों की है।

दिल्ली आरएमएल हॉस्पिटल में ओपीडी बंद

राजधानी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में रेजिडेंट डॉक्टरों की ओपीडी सेवाएं बंद हैं। हालांकि, इमरजेंसी चिकित्सा सेवाएं जारी हैं। एम्स में प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. इंद्र शेखर का कहना है कि हम जांच से संतुष्ट नहीं हैं। बता दें कि, डॉक्टरों की मांग है कि इस मामले की इन्क्वायरी सीबीआई करे।

इस हॉस्पिटल्स में सेवाएं बंद

हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, कलावती बाल चिकित्सालय, सफदरजंग अस्पताल, सुचेता कृपलानी हॉस्पिटल, जीबी पंत, दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल समेत कई सरकारी हॉस्पिटल्स में भी आज ओपीडी सेवाएं, इलेक्टिव सर्जरी और लैब का काम बंद है।

प्रिंसिपल का इस्तीफा

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रिंसिपल संदीप घोष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें, यह वहीं सरकारी अस्पताल है जहां ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप कर हत्या कर दी गई थी।

Created On :   12 Aug 2024 9:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story