बलात्कार के बाद तोड़फोड़: UP के हाथरस में 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, पथराव कर भीड़ ने की तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात

UP के हाथरस में 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, पथराव कर भीड़ ने की तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात
  • हाथरस में नाबालिग का बलात्कार
  • मासूम की हालत नाजुक
  • आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक 7 साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार के बाद बवाल मच गया। सादाबाद के बिसावर में शनिवार की रात एक बच्ची कुछ बच्चों के साथ मिलकर मार्केट सामान लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान एक मुस्लिम लड़के ने उसे उठा लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग है। रेप की खबर सामने आते ही आगबबूला भीड़ ने मस्जिद में पत्थरबाजी कर तोड़फोड़ की। मस्जित का गेट और पानी की टोंटियां तोड़ दी गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पूछताछ जारी है।

मासूम का इलाज जारी

पुलिस के काफी खोजने के बाद बच्ची लगभग 200 मीटर दूर पोखर के पास रक्तरंजित हालत में मिली। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में एड्मिट करवाया गया है।

भीड़ का फूटा गुस्सा

घटना की खबर सामने आते ही, लोगों ने रविवार (16 मार्च) सुबह जमकर हंगामा किया। गुस्से से गरमाई भीड़े बाजार बंद कर दिया। साथ ही, बिसावर की मस्जिद पर हमला करना शुरू कर दिया। जमकर पत्थरबाजी की गई। लोगों ने धरना प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग रखी है। हालात को काबू में करने के लिए और लोगों की सुरक्षा के लिए बिसावर में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। ताकि समुदाय के बीच झड़प न हो सके।

काबू में भीड़

गुस्साई भीड़ ने धर्मस्थल पर पथराव करना शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह समझा कर लोगों को शांत किया।

Created On :   16 March 2025 3:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story