भारत लौटे मछुआरे: श्रीलंका ने 13 मछुआरों को किया रिहा, सभी पहुंचे चेन्नई एयरपोर्ट, 1 के पैर में आई चोट, भेजा अस्पताल

श्रीलंका ने 13 मछुआरों को किया रिहा, सभी पहुंचे चेन्नई एयरपोर्ट, 1 के पैर में आई चोट, भेजा अस्पताल
  • 13 मछुआरे श्रीलंका जेल से रिहा
  • समुद्र में गए थे मछली पकड़ने
  • श्रीलंका की नौसेना ने फायरिंग कर पकड़ा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका की जेल से कराईकल क्षेत्र के 13 मछुआरों रिहा किया गया है। सभी तमिलनाडु के चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। एक मछुआरे के पैस में चोट आई थी इसलिए उसे हॉस्पिटल ले जाया गया है। मछुआरों को श्रीलंका नेवी ने पकड़ लिया था जब मछली पकने वाला जाल समुद्र के बहाव के चलते बॉर्डर पार कर के 300 मीटर आगे चला गया था। इस दौरान श्रीलंका की नौसेना ने मछुआरों को पकड़ने के लिए गोली चला दी और फिर उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए 13 मछुआरों को मल्लक्कम कोर्ट ने जाफना जेल भेज दिया।

मछली पकड़ने गए थे मछुआरे

13 मछुआरे 26 फरवरी को कोडियाकराई के पास समुद्र में मछली पकड़ने गए हुए थे। अचानक से तेज बहाव आया जिसके चलते मछली पकड़ने वाला जाल सीमा के 300 पार चला गया। जिसके बाद श्रीलंका की नेवी ने फायरिंग कर सभी को पकड़ लिया।

मछुआरों को आई चोट

जानकारी के मुताबिक, 13 मछुआरों में से तीन घायल थे। एक को गंभीर चोट आई थी तो वहीं 2 अन्य मछुआरों को अधिक गंभीर चोट नहीं आई थी। श्रीलंका की सरकार ने घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में करवाया। इसके बाद कोर्ट ने सभी को रिहा कर दिया।

फ्लाइट से लौटे मछुआरे

श्रीलंका सरकार ने कोलंबो स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों को इन 13 मछुआरों के बारे में जानकारी दे दी। सभी 13 मछुआरों का मेडिकल चेकअप हुआ। जिसके बाद अधिकारियों ने कोलंबो से चेन्नई एयरपोर्ट तक की फ्लाइट टिकट की व्यवस्था की। अस्थायी पासपोर्ट जारी किए गए और उन्हें फ्लाइट से चेन्नई एयरपोर्ट भेज दिया गया। चेन्नई एयरपोर्ट पर सभी मछुआरों की नागरिकता जांच और कस्टम जांच जैसी तमाम जांच पूरी करने के बाद उन्हें बाहर लाया गया।

Created On :   20 March 2025 11:21 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story