मौसम अपडेट: एमपी के मौसम में नजर आ रहे हैं बदलाव, हीटवेव का अलर्ट हुआ जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल!

- एमपी के मौसम में दिख रहा है बदलाव
- हीटवेवा का अलर्ट हुआ जारी
- 40 से लेकर 44 तक दर्ज किया जा सकता है पारा
डिजिटल डेस्क, भोपाल। एमपी के मौसम में लगातार बदलाव नजर आ रहे हैं। कहीं तीखी धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान करके रखा हुआ है तो कहीं पर बारिश परेशानी बनी हुई है। प्रदेश के उज्जैन, ग्वालियर, इंदौर, चंबल संभाग में हीटवेव चलने ेक आसार हैं। आने वाले एक दो दिनों तक प्रदेश के तापमान में करीब 2 से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की जा सकती है। वहीं, आने वाले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के आसार हैं जिसके चलते प्रदेश के जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में बादल छाए रहने के साथ-साथ बारिश भी हो सकती है।
कैसा रहने वाला है प्रदेश का मौसम?
बात करें आज के मौसम की तो, आज प्रदेश के कई सारे जिलों में तेज गर्मी के साथ हीटवेव चलने की संभावना है। इसमें, उज्जैन, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, छतरपुर, निवाड़ी, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, हरदा के अलावा अन्य जिले शामिल हैं। आने वाले एक दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने का असर भी दिखेगा। दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग का क्या है कहना?
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक दो हफ्ते में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा के साथ नर्मदापुरम संभागों के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। बात करें प्रदेश के अधिकतम तापमान की तो ये 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान के बारे में जानें तो ये 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। प्रदेश में गर्मी का सिलसिला जारी रहने वाला है, वहीं पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने का असर भी प्रदेश में दिख सकता है जिससे कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।
Created On :   18 April 2025 11:35 AM IST