हेल्थ टिप्स: खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से हो सकते हैं कई नुकसान, जानें क्या परेशानियां हो सकती हैं इससे?
![खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से हो सकते हैं कई नुकसान, जानें क्या परेशानियां हो सकती हैं इससे? खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से हो सकते हैं कई नुकसान, जानें क्या परेशानियां हो सकती हैं इससे?](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/02/1399755-screenshot-2025-02-02-221215.webp)
- खाने के तुरंत बाद पानी से पाचन प्रक्रिया होती है स्लो
- ज्यादा पानी पहुंचाता है परेशानी
- एक्सपर्ट्स ने दी अपनी राय
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हमारी कुछ आदते अच्छी होती हैं तो कुछ आदतें बुरी होती हैं। कभी-कभी हमारी छोटी से छोटी आदत भी हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती हैं। ऐसी ही एक आदत है खाना खाने के बाद तुरंत पानी पीने की है। आपने देखा होगा कि खाने की मेज पर मां और बड़े बुजुर्ग बच्चों को इस बात पर डांटते हैं कि खाने के साथ और खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए। कुछ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप पानी को गलत समय पर पीते हैं तो इससे आपकी पाचन क्रिया सही रहने की जगह खराब हो सकती है, जिसकी वजह से कई सारी समस्याएं भी हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं पानी पीने का सही समय और कारण।
एक्सपर्ट्स की क्या है राय?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि खाने के तुरंत बाद अगर आप पानी पी रहे हैं तो इसका सबसे बुरा असर आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर पड़ सकता है। ऐसा करने से डाइजेशन सही तरह नहीं हो पाता है और कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए खाने के कुछ देर बाद ही पानी पीना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक, शरीर का काम करने का अपना एक तरीका होता है। जब हम खाना खाते हैं तो शरीर उस खाने को पचाने के लिए अग्नि का सृजन करता है जिसे डाइजेस्टिव फाइबर कहते हैं। ये खाना को पचाने में मदद करती है और साथ ही इससे खाने का पोषण पूरे शरीर को मिलता है। लेकिन जब हम खाना खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं तब ये अग्नि शांत हो जाती है जिससे शरीर को खाना पचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ती है और अपच,गैस जैसी समस्याएं हो सकती है।
कब पीना चाहिए पानी?
खाने के कितने देर बाद पानी पिएं एक्सपर्ट्स का मानना है कि खाना खाने के कम से कम 30 मिनट बाद या पहले पानी पी सकते हैं। खाना खाने के 30 मिनट बाद तक पानी इसलिए नहीं पीना चाहिए क्योंकि ये आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को प्रभावित करती है। ये आपके गैस्ट्रिक जूस को धो देता है जिससे हमारी प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को प्रभावित होती है। इससे ये सब पेट में लंबे समय तक रहते हैं और एसिडिटी जैसी समस्याओं का कारण बनते हैं। तो अगर आपको इन सभी समस्याओं से बचना है तो खाना खाने के बाद और पानी पीने से पहले 10 मिनट का वॉक कर सकते हैं। इसके अलावा खाना खाने के 30 मिनट बाद पानी पिएं ताकि आपकी पाचन गतिविधियां सही रहें। इस तरह से पानी पीना आपको फूड पाइप, पेट और आंतों के काम काज को भी प्रभावित नहीं करेंगे। साथ ही जब आप 30 मिनट बाद पानी पीते हैं तो ये भोजन शरीर में जा इसको तोड़ने और इन्हें निपुण करने में मदद करता है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   2 Feb 2025 10:12 PM IST