Rose Day 2025: 7 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है रोज डे? जानिए इस दिन के इतिहास से लेकर महत्व के बारे में...
![7 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है रोज डे? जानिए इस दिन के इतिहास से लेकर महत्व के बारे में... 7 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है रोज डे? जानिए इस दिन के इतिहास से लेकर महत्व के बारे में...](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/05/1400647-.webp)
- 7 फरवरी को मनाया जाता है रोज डे
- अपनों को देते हैं इस दिन गुलाब का फूल
- ये है रोज डे का महत्व
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन वीक का भी आगाज होने वाला है और रोज डे इस हफ्ते का पहला दिन होता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को, दोस्त और रिश्तेदार अपने प्यार का इजहार करने के लिए गुलाब का फूल देते हैं और अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। रोज डे सिर्फ और सिर्फ कपल्स के लिए ही नहीं बल्कि दोस्ती, सौहार्द और शांति का भी प्रतीक होता है। ये हमको सिखाता है कि छोटी-छोटी चीजों में भी रिश्ते मजबूत होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कैसे इसकी शुरुआत हुई थी और क्या है इस दिन का महत्व।
क्या है रोज डे की हिस्ट्री?
रोज डे की शुरुआत होने की कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन इसको यूरोप के मध्यकालीन प्रेम परंपराओं से जोड़ा जाता है। उस समय प्रेमी अपने प्रेमिकाओं को फूल देकर और प्रेम पत्र की मदद से अपने प्यार का इजहार करते हैं। इसके बाद से ही धीरे-धीरे पश्चिमी देशों में वैलेंटाइन वीक की उत्पत्ति हुई थी।
क्या रोज डे मनाने का उद्देश्य?
ऐसा माना जाता है कि, रोम के राजा क्लॉडियस दूसरे शासनकाल में, संत वैलेंटाइन ने प्रेम और विवाह को बढ़ावा देने के लिए काफी ज्यादा संघर्ष किया था। इस वजह से ही उनको दंडित किया गया था। लेकिन उनके प्रेम और बलिदान की याद में वैलेंटाइन वीक के तौर पर मनाया जाने लगा।
क्या है रोज डे मनाने का महत्व?
गुलाब को प्यार, दोस्ती और भावनाओं के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। गुलाब को प्यार, दोस्ती और भावनाओं का प्रतीक माना जाता है। इसलिए हर अलग रंग के गुलाब का अलग महत्व होता है और अलग भावनाओं को वो दर्शाते हैं। बता दें, लाल गुलाब सच्चे प्रेम को दर्शाता है, सफेद गुलाब शांति और नई शुरुआत को दर्शाता है, पीला गुलाब दोस्ती और खुशी को दर्शाता है, गुलाबी गुलाब आभार और प्रशंसा को दर्शाता है और नारंगी गुलाब जुनून, उत्साह और आकर्षण को दर्शाता है।
Created On :   5 Feb 2025 7:14 PM IST