पितृ पक्ष 2024: पितृ पक्ष हो चुके हैं शुरू, जानें श्राद्ध में क्या करें और क्या नहीं

पितृ पक्ष हो चुके हैं शुरू, जानें श्राद्ध में क्या करें और क्या नहीं
  • पितृ पक्ष में कई नियम होते हैं जिनको मानना जरूरी होता है
  • पितृ पक्ष में क्या नहीं करना चाहिए
  • क्या करना चाहिए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म के अनुसार पितृ पक्ष का बहुत महत्व माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन 15 दिनों में पितरों की आत्मा को शांति मिलने के लिए बहुत खास माने जाते हैं। हर साल भाद्रपद पूर्णिमा तिथि से लेकर अमावस्या तिथि तक पितृ पक्ष चलते हैं। जिसके दौरान पितरों का पिंडदान किया जाता है। ऐसा मानना है कि पिंडदान करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। गरुड़ पुराण के अनुसार पितृ पक्ष के समय कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही उनका पालन करना चाहिए। पितृ पक्ष में कुछ चीजों को करने की मनाही होती है वहीं कुछ चीजों को करना जरूरी होता है। तो चलिए जानते हैं कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

पितृ पक्ष में क्या नहीं करना चाहिए?

पितृ पक्ष में नई चीजें नहीं खरीदनी चाहिए और ना ही नए कपड़े पहनें। इसमें कोई भी शुभ कार्य की भी शुरूआत ना करें वरना आपको पितृ दोष भी लग सकता है। पितृ पक्ष के दौरान तामसिक भोजन का भी सेवन नहीं करना चाहिए साथ ही शराब भी नहीं पीनी चाहिए। पितृ पक्ष के समय भूलकर भी घर के बड़े बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए साथ ही किसी को भी ठेस ना पहुंचाएं। पशु पक्षियों को भी परेशान नहीं करना चाहिए।

पितृ पक्ष में क्या करना चाहिए?

पितृ पक्ष में शाम के समय छत पर जाके दक्षिण दिशा में मुंह करके सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही पितृ चालिसा का पाठ करें और ब्रह्मचर्य नियमों को अपनाएं। जिनको जरूरत हो उनकी मदद करें। पितृ पक्ष के समय अन्न, जल और धन का दान करना चाहिए। और पशु पक्षियों को चारा और दाने देना चाहिए।

Created On :   19 Sept 2024 12:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story