स्किन केयर टिप्स: अगर आप भी हैं पिंपल्स से परेशान, तो इन चीजों को करने से बचें, कुछ ही दिन में चेहरा दिखेगा प्यारा-प्यारा

- कई लोग हैं मुहासे से परेशान
- लाइफस्टाइल का रखें खास ध्यान
- पिंपल्स कम करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज कल कई लोग पिंपल्स से परेशान रहते हैं। मुहासे कम करने के लिए मार्केट में कई प्रोडक्ट्स हैं लेकिन वो सबको सूट नहीं करते हैं। कई बार तो ऐसा भी होता है कि हम यूट्यूब से वीडियोज देख कर घर पर ही मास्क बना लेते हैं और अपने चेहरे पर लगाते हैं। पिंपल्स के बढ़ने की एक ये भी काफी बड़ी वजह है। फेस पर ज्यादा पिंपल्स देखने में अच्छे नहीं लगते हैं। अगर आप भी पिंपल्स की परेशानी से जूझ रहे हैं तो अब ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए कुछ बेहतरीन टिप्स लेकर आए हैं जिससे आपके मुहासे काफी हद तक कम हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं आपको किन-किन चीजों का ध्यान र खने की जरूरत है?
हेल्दी खाएं
पिंपल्स कम करने के लिए आपको हेल्दी खाना बेहद जरूरी है। अपनी डाइट में फल और सलाद जरूर शामिल करें।
तला-भुना कम खाएं
अगर आप बाहर का तला हुआ खाना कम कर देंगे तो आपके पिंपल्स भी कम हो जाएंगे।
मन शांत रखें
कई बार जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेने से भी मुहासे आते हैं। मन को शांत रखने के लिए हर दिन 20 मिनट के लिए मेडिटेशन करें।
चेहरे पर कुछ भी लगाने से बचें
हम पिंपल्स कम करने के लिए मार्केट से कई प्रोडक्ट्स लेकर आते हैं और बिना डॉक्टर की सलाह के यूज करने लगते हैं। पर जरूरी नहीं कि हर चीज सबको सूट करे। इससे भी पिंपल्स बढ़ सकते हैं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   16 Feb 2025 4:14 PM IST