नवरात्रि के दूसरे दिन पहने हरे रंग के कपड़े, माता ब्रह्मचारिणी होगीं प्रसन्न

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चैत्र नवरात्रि इस बार 22 मार्च यानी कल से से शुरु हो गएं हैं। नौ दिन चलने वाले नवरात्रि में मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दूसरा दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी को हरा रंग पसंद होता है। अगर आप हरे रंग के कपड़े में मां की पूजा करते हैं तो इसका बेहद शुभ फल प्राप्त होता है। मां प्रसन्न होती हैं। इसलिए आज हम आपको लिए ग्रीन कलर के कुछ बहतरीन आउटफिट लेकर आएं हैं जो आपको ट्रेंडी और ट्राडिशनल लुक देगें।
अनुष्का शर्मा
अगर आप सारी पहनने का सोच रही हैं तो एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को ये लुक आपके लिए बेस्ट रहे है। अनुष्का ने ग्रीन गोल्डन कॉम्बिनेशन की बेहतरीन साड़ी पहनी है जो देखने में बेहद ही क्लासी और सुंदर लग रही है। इसी के साथ अनुष्का ने लाइट मेकप किया है और नेकपीस और कंगन के साथ अपने लुक को पुरा किया है।
शिल्पा शेट्टी
इन दिनों डबल शेडेड रफल्स साड़ी काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप भी कुछ यूनिक पहनने का सोच रही हैं तो शिल्पा का ये लुक आपके लिए पर्फेट रहेगा। अगर आपकी नई नई शादी हुई है तो फिर आप इस लुक को केरी कर सकती हैं।
अदिति राव हैदरी
इन दिनों प्लाजो कुर्ता भी काफी ट्रेंड में है। अगर आप साड़ी में सहज मेहसूस नहीं करती हैं तो आप एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की तरह प्लाजो कुर्ता पहन सकती है। ये भी पहनने पर बेहद ही प्यार लगता है। अदिति ने अपने इस लुक को सिंपल मेकप और झुमके के साथ पुरा किया है।
सोनाक्षी सिन्हा
केप और ब्रालेट सेट के साथ मिलिट्री ग्रीन एम्बेलिश्ड स्कर्ट में सोनाक्षी बेहद ही स्टाइलिश और सुंदर लग रही हैं। अगर आप भी कुछ स्टाइलिश के साथ ट्राडिशनल पहनने का सोच रही हैं तो इस लुक को कैरी कर सकती हैं।
आलिया भट्ट
अगर आप ग्रीन फ्रोक सूट पहनने का सोच रही हैं तो आप आलिया की तरह ग्रीन और ब्लु रंग को पेयर करके पहन सकती हैं। ये कॉम्बिनेशन देखने में बेहद ही यूनिक और सुंदर लग रहा है।
Created On :   22 March 2023 12:09 PM IST