नवरात्र के तीसरे दिन पहने ब्राउन कलर के कपड़े, माता चंद्रघंटा होगी प्रसन्न

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरु हो गई है। नौ दिन चलने वाले नवरात्रि में मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा को ब्राउन रंग पसंद होता है। अगर आप ब्राउन रंग के कपड़े में मां की पूजा करते हैं तो इसका बेहद शुभ फल प्राप्त होता है। मां प्रसन्न होती हैं। इसलिए आज हम आपको लिए ब्राउन कलर के कुछ बहतरीन आउटफिट लेकर आएं हैं जो आपको ट्रेंडी और ट्राडिशनल लुक देगें।
ब्राउन सिल्क साड़ी
सिल्क साड़ी पहनने में बेहद ही ट्रडिशनल और सुंदर लगती है। वहीं कंगना को अक्सर सिल्क की साड़ी में देखा जाता है। अगर आप भी साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो आप मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करने के लिए ब्राउन रंग की साड़ी पहनन सकती हैं। कंगना ने ब्राउन साड़ी के साथ फॉलोबर प्रिंट का ब्लाउच केरी किया है जो बेहद ही सुंदर लग रहा है।
ब्राउन लंहगा
अगर आप इस लहंगा पहनने का सोट रही हैं तो एक्ट्रेस मोनी रॉय का ये लुक आपके लिए बेस्ट रहेगा। मोनी लहंगे में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने नेकपीस औप बिंदी के साथ लुक को पुरा किया है।
ब्राउन सरारा और कुर्ती
इन दिनों सरारा और कुर्ती काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप भी इस आउटफिट में सहज महसूस करती हैं तो आप इस आउटफिट को केरी कर सकती हैं। एक्ट्रेस संजना इस लुक में बेहद ही प्यारी लग रही हैं।
अनारकली सूट
अनारकली सूट इन दिनों काफी चलन में है। आगर आपको भी सिंपल रहना पसंद है तो आप आलिया की तरह इस लुक को केरी कर सकती हैं। आलिया ने अपने लुक को हैवी झुमके और हिल के साथ पुरा किया है।
ब्राउन बेल्ट एंड प्रिंटेड साड़ी
शिल्पा शेट्टी के साड़ी लुक अक्सर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों साड़ी के साथ बेल्ट केरी करना भी काफी ट्रेंड में है। आप भी शिल्पा की तरह ब्राउन कलर की प्रिंटेड साड़ी के साथ बेल्ट लगा कर अपने लुक को यूनिक बना सकती हैं। शिल्पा ने इस लुक को हैवी नेकपीस के साथ पुरा किया है।
Created On :   23 March 2023 2:54 PM IST