नवरात्री पर पहनना चाहती हैं साड़ी, तो इन सलेब्स के लुक से ले इंस्पिरेशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्रि की धूम बाजारों में भी आसानी से देखी जा सकती है। यह त्योहार महिलाओं के लिए खास मायने रखता है। व्रत, पूजा-पाठ के साथ भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए गरबा भी खेलते हैं और दुर्गा पूजा का आनंद लेते हैं। ऐसे में महिलाएं ट्रेडिशनल ड्रेस से लेकर लेटेस्ट फैशन फॉलो करती हैं। दुर्गा पूजा में भी फैशन के कई रंग देख सकते हैं। नौ दिन के इस त्यौहार को जबरदस्त तरीके से सेलिब्रेट की जाता है। दुर्गा पूजा में महिलाएं खूबसूरत साड़ियों में नजर आती हैं। अगर आप इस बार दुर्गा पूजा में अलग दिखना चाहती हैं और समझ नहीं आ रहा है कि किस तरह की साड़ी पहनें तो हम आपके लिए लेकर आए हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस की वो साड़ियां जिन्हें पहन कर आप बेहतरीन लुक पा सकती हैं।
जहान्वी कपूर
अगर आप नवरात्र पर ट्राडिशनल लुक में तैयार होना चाहती हैं तो साड़ी एक बेस्च ऑफ्शन है। एक्ट्रेस जहान्वी कपूर का ये लुक बेहद ही प्यारा है। एक्ट्रेस ने नीले कलर की बनारसी साड़ी केरी करी है। जो उन पर बेहद जच रही है। वहीं अपने लुक को पुरा करने के लिए एक्ट्रेस ने कजरे के साथ कानों में हैवी झुमके केरी किए हैं। आप आसानी से इक लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।
कंगना रनौत
एक्ट्रेस कंगना रनौत को अक्सर सिल्क की साड़ में देखा जाता है। अगर आप भी नवरात्र पर सिल्क की साड़ी पहनने का सोच रहीं है तो कंगना का ये लुक आपके लिए बेस्ट रहेगा। सिल्क साड़ी आपको एक क्लासी लुक देती है। साथ ही अगर आप इसके साथ टेम्पल ज्वैलरी पहनेगें तो खूबसूरत लुक पा सकेंगे।
शिल्पा शेट्टी
अगर आप नवरात्र पर कॉटर्न की साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो आप शिल्पा शेट्टी के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। इन दिनों फ्लोवर प्रिंट वाली साड़ी काफी ट्रेंड में है और मार्केट में बड़े ही आसान से मिल जाती है। वहीं गर्मी के दिनों में कॉर्टन साड़ी काफी कंफर्टेबल होने के साथ साथ क्लासी भी लगती है।
काजोल
काजोल को अक्सर साड़ी में स्पॉट किया जाता है। यलो सिल्क साड़ी मं कालोज का ये लुक नवरात्र के लिए बेस्ट है। लुक को पुरा करने के लिए एक्ट्रेस ने एक सिंपल नेकपीस के साथ इयरिंग पहने है। वहीं बालों में गजरा उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।
अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी के पास बेस्ट साड़ी कलेक्शन है अगर आप शीफोन की साड़ी पहनने वाली हैं तो आप अदिति के इस सिंपल लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अदिति ने पिस्टल ग्रीन कलर की शीफोन साड़ी केरी की है जो उनके लुक को बेहद ही सिपल बना रही है। एक्ट्रेस ने एक छोटी बिंदी और इयरिंग के साथ अपने लुक को पुरा किया है।
Created On :   20 March 2023 3:22 PM IST