शादी के हर फंक्शन के लिए बेस्ट है परिणीति चोपड़ा के ये आउटफिट,आप भी ले इंस्पिरेशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों परिणीति चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रहीं हैं। खबरों के अनुसार वे जल्द ही राजनेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि अभी इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेट नहीं हुई है। परिणीति अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। अगर एक्ट्रेस के लुक्स की बात करें तो उनके एथनिक लुक्स काफी कमाल के होते हैं। ऐसे में आज हम आपको लिए परि के कुछ बेहतरीन आउटफिट लेकर आएं है जिन्हें देखकर आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। एक्ट्रेस के सारे लुक्स आपको शादी के हर फंक्शन में शानदार लुक देंगे।
लहंगा लुक
परिणीति का लहंगा लुक काफी शानदार है। सिल्वर कलर के इस लहंगे को सब्यासाची ने डिजाइन किया था। इस लुक में एक्ट्रेस को देखकर उन पर से नजरें हटाना बेहद मुश्किल था। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं।
रेड स्कर्ट-टॉप
एक्ट्रेस का ये लुक काफी प्यारा है। अगर आप चाहें तो संगीत के लिए इस तरह का आउटफिट कैरी कर सकती हैं। ये देखने में भी काफी स्टाइलिश लग रहा है।
हरे रंग की सॉर्ट ड्रेस
मेंहदी के हिसाब से ऐसा सूट परफेक्ट लगता है। इसे पहन कर हर लड़की खूबसूरत दिख सकती है।
व्हाइट रंग का इंडो वेस्टर्न आउटफिट
अगर आप चाहें तो परिणीति के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। स्लिट स्कर्ट और टॉप के साथ एक्ट्रेस ने लुक कंप्लीट करने के लिए एक श्रग भी कैरी किया है।
ब्लैक साड़ी में एक्ट्रेस
परिणीति का ये लुक सबसे क्लासी है। अगर आप चाहें तो रिसेप्शन में इस तरह की साड़ी पहन सकतीं हैं। ये देखने में काफी स्टाइलिश लगती है।
फ्रॉक लुक
एक्ट्रेस परिणीति का फ्रॉक लुक भी बेहद ही सुंदर है। आप इस आउटफिट को भी आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं।
Created On :   8 April 2023 3:32 PM IST