पूरी दुनिया में होती है भारत की इन खूबसूरत मस्जिदों की चर्चा, एक बार जरुर जाएं घूमने

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का महीना बेहद ही खास होत है। इसमे वे पुरे महीने खुदा की इबादत करते हैं। इसमे सभी मुस्लिम धर्म के लोग पुरे महीने भर रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। इस साल रमजान की शुरुआत 23 मार्च से हो चुकी हैं। इस खास पर्व पर सभी लोग एक-दुसरे से मिलते-जुलते है, खुशियां मनाते हैं एवं साथ मिलकर रोजा रखते हैं। रोजा के दौरान सहरी के समय और रोजा इफ्तार के बाद ही कुछ भी खाया-पिया जाता है। इस महीने में खुदा की इबादत करने का खास महत्व है। अगर आप भी कही बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको भारत की कुछ खास जगहों के बारे में बताएं। जिनकी चर्चा देश से लेकर विदेशों तक होती है। आप एक बार यहां जरुर घूमने जाना चाहिए।
भोपाल की ताज-उल-मस्जिद
देश की सबसे बड़ी मस्जिद मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित है। इसे एशिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में गिना जाता है। भोपाल की ताज उल मस्जिद मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के दौर में नवाब सैयद सिद्दीक हसन खान की पत्नी शाह जहां बेगम ने बनवाई थी। बाद में मस्जिद को पूरा उनकी बेटी सुल्तान जहान बेगम ने कराया। इस मस्जिद के निर्माण में करीब 141 वर्ष का समय लगा।
दिल्ली का जामा मस्जिद
दिल्ली का जामा मस्जिद पूरी दुनिया में मशहूर है। इस मस्जिद का असल नाम मस्जिद ए जहान नुमा है। इसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने 1650-56 के बीच कराया था। इस मस्जिद के निर्माण में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए गए थे। लाल पत्थरों और सफेद मार्बल से मस्जिद तैयार कराई गई थी।
हैदराबाद का मक्का मस्जिद
देश की सबसे बड़ी मस्जिदों में हैदराबाद की मक्का मस्जिद शामिल है। इसका निर्माण सुल्तान मुहम्मद कुली कुतुब शाह ने कराया था। इस मंदिर में एक वक्त में बीस हजार लोग नमाज अदा कर सकते हैं। इस मस्जिद का मुख्य हाॅल 75 फीट ऊंचा है।
आगरा का जामा मस्जिद
मुगल बादशाह शाहजहां ने कई शानदार निर्माण कराए थे। इन्हीं इमारतों में से एक आगरा का जामा मस्जिद है। इस मस्जिद को शाहजहां ने अपनी बेटी जहांआरा की याद में बनवाया था। इस मस्जिद की पश्चिमी दीवार की मेहराबें बहुत खूबसूरत हैं।
अजमेर स्थित अढ़ाई दिन का झोपड़ा
अजमेर शरीफ की दरगाह के बारे में आपने जरूर सुना होगा, यहां देशभर से लाखों लोग मन्नत मांगने और घूमने आते हैं। अढ़ाई दिन का झोपड़ा काफी पुराना है, जिसके कुछ हिस्से देखने में खंडहर लग सकते हैं। लेकिन फिर भी ये काफी आकर्षक और अनोखी लगती है।
Created On :   3 April 2023 4:36 PM IST