क्रिसमस पार्टी में लगेगा चार-चांद इन सेलेब्स के ऑउटफिट्स से लें इंस्पिरेशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्रिसमस का त्योहार नजदीक है। पूरी दुनिया में क्रिसमस की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है।वहीं क्रिसमस का मुख्य आकर्षण क्रिसमस पार्टी होती हैं। और आप भी क्रिसमस पार्टी में सबसे अलग और स्टाइलिश लगना चाहती हैं लेकिन आप को समझ नहीं आ रहा है की इस बढ़ती ठंड के साथ क्या नया लुक ट्रई करें जो आप को ओरों से अलग लुक दें। तो आज हम आपके लिए कुछ गॉर्जियस ऑउटफिट्स लेकर आए हैं आप इसे फॉलो करके स्टाइलिश और ओरों से अलग लग सकती हैं।
व्हॉइट फ्रिल ड्रेस
क्रिसमस पार्टी में स्टाइलिश दिखने के लिए आप सोनम कपूर का ये व्हॉइट फ्रिल ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। ये ड्रेस आपको सबसे अलग और स्टाइलिश लुक तो देगी ही साथ ही पार्टी चाहे दिन में हो या फिर रात में इस ड्रेस को आप आराम से कैरी कर सकती हैं।
ओवरकोट स्टाइल
क्रिसमस का त्यौहार ठंड के मौसम में होता है इसलिए आप पार्टी में दीपिका पादुकोण का ओवरकोट स्टाइल आराम से फॉलो कर सकती हैं। ये ड्रेस आपको पार्टी में स्टाइलिश और गॉर्जियस लुक देने के लिए काफी है। इसके साथ आप बूट्स भी कैरी कर सकती हैं।
व्हॉइट पैंट सूट
पैंट सूट हमेशा से किसी भी लड़की को स्टाइलिश लुक देता है और जब क्रिसमस पार्टी में जाना है तब सोनाक्षी सिन्हा के इस पैंट सूट से बेहतर भला क्या हो सकता है। आप भी क्रिसमस पार्टी में ऐसा पैंट सूट कैरी कर सकती हैं और अपने लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं।
ब्लू कलर हाई नेक शार्ट ड्रेस
क्रिसमस पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं तो प्रियंका चोपड़ा का ये स्टाइलिश ब्लू हाई नेक ड्रेस आपको और ज्यादा फैशनेबल लुक देगा। इस ड्रेस को आप अपनी ऑफिस की पार्टी में भी कैरी करके स्टाइलिश लग सकती हैं।
व्हॉइट कलर स्टाइलिश ड्रेस विथ बेल्ट
करीना कपूर का ये स्टाइलिश ड्रेस आपको क्रिसमस पार्टी में शो स्टॉपर बनाने के लिए काफी होगा। इस ड्रेस में लगा हुआ ब्रॉड बेल्ट इस ड्रेस को और ज्यादा स्टाइलिश लुक दे रहा है। इसके अलावा क्रिसमस का पसंदीदा कलर भी व्हॉइट है इसलिए आप इस लुक के साथ पार्टी के लिए परफेक्ट गेटअप ला सकती हैं।
शाइनी पैंट सुट
जब क्रिसमस की पार्टी रात में है तो मलाइका अरोरा के इस शाइनी पैंट सूट से अच्छा भला क्या हो सकता है। आप भी पार्टी में स्टाइलिश दिखने के लिए इस शाइनी पैंट सूट को कैरी कर सकती हैं।
Created On :   22 Dec 2021 10:46 AM IST