जानिए किस उम्र में होता है मां बनना सही ?

डिजिटल डेस्क। हर स्त्री का सबसे सुखद अनुभव होता है मां बनना, लेकिन आज के समय में अधिकांश महिलाएं पहले अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं, उसके बाद लाइफ में सेटल होने का सोचती हैं, लेकिन क्या आप को पता है कि मां बनने की सही उम्र क्या है? डेनमार्क के आरहूस विश्वविद्यालय में हुए एक रिसर्च के मुताबिक महिलाओं की मां बनने की सही उम्र बताई गई है। रिसर्च के अनुसार सही उम्र में मां बनने से बच्चा होशियार होता है।
रिसर्च में लड़कियों की मां बनने की 30 साल सही उम्र बताई गई है। रिसर्च की मानें तो 30 साल की उम्र में मां बनने वाली महिलाओं में यूट्रस कैंसर का खतरा कम होता है। ये एक ऐसी उम्र मानी गई है जिसमें महिला बच्चा पैदा करने के लिए आर्थिक और मानसिक तौर पर तैयार होती है।
रिसर्च का मानना है कि अगर मां बच्चे के जन्म के समय मानसिक रुप से स्वस्थ्य होगी तो बच्चा भी स्वस्थ्य पैदा होगा। बच्चे के जन्म के समय अगर मां ही स्वस्थ्य नहीं है तो बच्चा कैसे स्वस्थ्य होगा, इसलिए मां का मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ्य रहना बहुत जरुरी है, अन्यथा बच्चे पर इसका बुरा असर पड़ता है।
डेनमार्क में महिलाओं की बच्चा पैदा करने की औसत आयु साढ़े तीस साल है। इंग्लैंड और वेल्स में भी लड़कियों के मां बनने की औसत आयु 30 साल ही है। इस रिसर्च के अनुसार लड़कियां 30 साल की उम्र में परिपक्व हो जाती हैं।
Created On :   5 Jun 2019 5:06 PM IST