इफ्तारा पार्टी में दिखना चाहती है सबसे हटके तो, इन एक्ट्रेसेस के लुक्स से ले इंस्पिरेशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 23 मार्च से रमजान का महीना शुरु हो चुका है। रमजान का महीना मुस्लिम धर्म के लिए बेहद खास होता है। इस माह सभी मुस्लिम धर्म के लोग पुरे महीने भर रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। इस खास पर्व पर सभी लोग एक-दुसरे से मिलते-जुलते है, खुशियां मनाते हैं एवं साथ मिलकर रोजा खोलते हैं। वहीं रमजान में बजारों की रौनक भी देखने वाली होती है। सहरी और इफ्तार पार्टी के लिए खाने के सामान खरीदने के साथ-साथ आपने नए कपड़ों की शॉपिंग करनी भी शुरू कर दिया होगा। अगर आप भी इफ्तारा पार्टी में हटके लगना चाहती हैं तो आप इन एक्ट्रेसेस के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
सारा अली खान से लें इंस्पिरेशन
सारा अली खान के एथनिक लुक्स काफी बेस्ट होते हैं। रमजान के लिए आप सारा से टिप्स ले सकती हैं। व्हाइट कलर इन दिनों काफी ट्रेंड में है। वहीं अगर आप सारा की तरह शरारा इफ्तार पार्टी में पहनते हैं तो ये आपको एक बेहतरीन लुक देगा। अगर आप भी सारा से टिप्स लेकर एथनिक वियर पहनेंगी तो आपका लुक काफी स्टाइलिश दिखेगा।
अदिति राव हैदरी का रॉयल अंदाज
अदिति राव हैदरी के लुक्स हमेशा काफी रॉयल होते हैं। उन्हीं के रॉयल लुक में ये अनारकली लुक भी शामिल है। इस तरह का अनारकली सूट आप रमजान के महीने में कैरी कर सकती हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आप कानों में झुमके पहन सकती हैं। साथ ही लाइटमेकप से खुद को सुंदर दिखा सकती हैं।
आलिया भट्ट से ले आईडियाज
मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट का ये अंदाज काफी प्यारा है। नीले रंग का वेलवेट कुर्ता आपको एकदम क्लासी वाइब देगा। ऐसा कुर्ते का फैब्रिक काफी रॉयल लगता है। आप आलिया के इस लुक को क्रिएट कर सकते हैं।
शिल्पा शेट्टी का स्टाइलिश अंदाज
शिल्पा शेट्टी कम उम्र की हसीनाओं को टक्कर देती देखी जाती हैं। आप उनसे भी रमजान के लिए टिप्स ले सकती हैं। शिल्पा का यह लूज क्रॉप टॉप घेरदार स्कर्ट एक कम्फर्टेबल और स्टाइलिश आउटफिट है। अगर आप इस तरह के आउटफिट चुनती हैं तो ये आपको बेहतरीन लुक देगा।
Created On :   30 March 2023 4:10 PM IST