इस साल क्रिसमस पर इस थीम से करें क्रिसमस ट्री को डेकोरेट, दिखेगा बेहद खास और यूनिक

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। क्रिसमस आने में अब कुछ ही दिन बाकि हैं। आपने भी घर पर क्रिसमस की तैयारियां शुरु कर दी होगी। वहीं क्रिसमस में ट्री को सजाना के लिए आप भी उत्सुक होंगे। अगर आप भी कन्फ्यूज हैं कि इस साल किस तरीके से ट्री को डेकोरेट किया जाए। तो अब आपको कन्फ्यूज होने की जरुरत नहीं हैं क्योंकि हम आपके लिए क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए कई आइडियास लेकर आएं हैं जिनकी मदद से आप आसानी से ट्री को डेकोरोट कर सकती हैं। या तो आप कई सारी चीजों को मिलाकर भी ट्री को डेकोरेट कर सकती हैं। या फिर किसी एक थीम को चुनकर भी आप इसे सजा सकती हैं। अगर आप किसी थीम को चुनकर ट्री को सजाएंगी तो ये दिखने में बेहद ही यूनिक लगेगा।
कैंडल थीम
इस साल आप ट्री को केंडस थीम से भी सजा सकती हैं। अगर आप क्रिसमस ट्री पर पेपर कैंडल्स लगा कर सजाएंगी तो ये अट्रैक्टिव नजर आती हैं। पेपर कैंडल्स आसानी से गिफ्ट पेपर्स या फिर क्राफ्ट पेपर से तैयार किए जा सकते हैं। आप क्रिसमस ट्री पर एकदम ऊपर ब्राइट कलर का एक स्टार लगा दें और फिर इसे पेपर कैंडल से सजाएं। अगर आप इस थीम से ट्री को सजाएंगी तो ये बेहद ही सुंदर लगें गा।
लाइट थीम
आप क्रिसमस ट्री को लाइट थीम से भी सजा सकती हैं। अगर आप ट्री पर जगमगाती कलरफुल लाइटस लगाएंगी तो ये बड़ा ही सुंदर लगेगा। अपने घर के एक कॉर्नर में क्रिसमस ट्री को रख दें और इस पर कलरफुल लाइट्स लगा दें। और इन लाइट के बीच में सफेट कलर की शाइनिंग बॉल लगाएं।
वाइट और रेड थीम
ये बेहद ही आसान और सिंपल है। इसमें आप सफेद रुई लेकर इससे क्रिसमस ट्री को थोड़ा थोड़ा ढक दें। अब लाल रंग की बॉल्स, रिबन और क्रिसमस से जुड़े दूसरे एक्सेसरीज से क्रिसमस ट्री को सजाएं।
कैंडी थीम
इस थीम से ट्री को सजाने के लिए आप ट्री पर एक कलर की लाइटस लागा कर। ट्री की टहनियों में कैंडीज और चॉकलेट लगाएं। आप इसे छोटे छोटे गिफ्ट बॉक्स और साइनी बॉल्स लगा कर भी सजा सकते हैं।
मैसेज थीम
आप मैसेज थीम के अनुसार क्रिसमस ट्री को ऐसे सजा सकती हैं जिससे लोगों को कुछ संदेश जा सके। इस थीम से सजाने के लिए आप बॉल्स, बैलून और रिबन के साथ कुछ मैसेज लिख कर भी पोस्ट कार्ड लगा सकती हैं।
Created On :   16 Dec 2022 3:17 PM IST