फ्रेंडशिप डे 2024: कभी सोचा है कि आखिर क्यों मनाते हैं फ्रेंडशिप डे? आइए जानते हैं इसके पीछे की कहानी

कभी सोचा है कि आखिर क्यों मनाते हैं फ्रेंडशिप डे? आइए जानते हैं इसके पीछे की कहानी
  • क्यों मनाते हैं फ्रेंडशिप डे?
  • फ्रेंडशिप डे मनाने के पीछे का विचार
  • कैसे मनाएं फ्रेंडशिप डे?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हम सभी के जीवन में एक दोस्त ऐसा जरूर होता है जिसे हम कभी भी खोना नहीं चाहते हैं। आपने "दोस्ती में नो सॉरी नो थैंक्यू" वाला डायलॉग तो सुना ही होगा। लेकिन हमारे जीवन के कुछ पलों को खूबसूरत बनाने में कहीं ना कहीं दोस्तों का योगदान होता ही है। जिसके लिए हमें उनका शुक्रियादा करना चाहिए। इसलिए ही दोस्तों का शुक्रियादा करने के लिए हम फ्रेंडशिप डे मनाते हैं। जिससे हम अपने दोस्तों को खास महसूस करवा सकें। आपको बता दें कि ये दिन हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस साल फ्रेंडशिप डे 4 अगस्त को है। साथ ही इस दिन को मनाने के पीछे एक इतिहास भी छिपा है। चलिए आपको बताते हैं इसके इतिहास के बारे में।

क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे?

फ्रेंडशिप डे की शुरूआत 20वीं सदी की शुरूआत में अमेरिका में हुई थी। साल 1919 में हॉलमार्क कार्ड्स के संस्थापक जॉयस हॉल ने दोस्ती को सेलिब्रेट करने के लिए इस दिन का विचार प्रस्तावित किया था। जिसके बाद 1935 में अमेरिका से हुई थी। अगस्त के पहले रविवार को अमेरिका की सरकार ने एक व्यक्ति को मार दिया था जिसके बाद अपने दोस्त की याद और गम में एक दोस्त ने आत्महत्या कर ली। उसी दिन से सरकार ने अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

कब मिली लोकप्रियता?

साल 1940 से 1950 के बीच में इस परंपरा ने लोकप्रियता हासिल की। इस दिन को लोगों ने अपने दोस्तों को स्पेशल फील कराने के लिए शुरू किया था। वहीं 1960 से 1970 के बीच में अर्जेंटीना, ब्राजील और भारत जैसे देशों ने अपनाया। जिसके बाद 1997 में संयुक्त राष्ट्र ने 30 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे घोषित किया। जिसके बाद साल 2011 में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाने की घोषणा हुई। इसलिए अब अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाया जाता है।

फ्रेंडशिप डे मनाने के पीछे का विचार

दोस्तों के बीच दोस्ती को मजबूत करने के लिए मनाया जाता है। अगर आपका दोस्त भी नाराज है तो आप उसको फ्रेंडशिप डे पर मना सकते हैं। साथ ही दोस्तों का शुक्रियादा कर सकते हैं। उनके एफर्ट्स की प्रशंसा कर सकते हैं। इसके अलावा आप नए दोस्त भी बना सकते हैं। हमारे जीवन में दोस्ती के महत्व को सेलिब्रेट करने के लिए भी फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।

कैसे मना सकते हैं फ्रेंडशिप डे?

सभी का अपने दोस्तों के प्रति प्रेम जताने का और ग्रैटिट्यूड व्यक्त करने का तरीका थोड़ा अलग होता है। इसलिए सब लोग अलग तरीके से फ्रेंडशिप डे मनाते हैं। वहीं कुछ लोगों को नहीं समझ आता कि क्या करें। इसलिए आज हम आपको बताएंगे फ्रेंडशिप डे मनाने का तरीका।

कार्ड्स और गिफ्ट्स दे सकते हैं।

दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं, उनके साथ समय व्यतीत कर सकते हैं।

प्यारे मैसेजेस भेज सकते हैं। एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं।

अपने दोस्तों को उनके पसंदीदा खाने की ट्रीट दे सकते हैं।

Created On :   3 Aug 2024 1:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story