डेकोरेशन टिप्स: इस नवरात्रि माता दुर्गा की स्थापना करने का मन बना रहे हैं तो, इन डिजाइंस की मदद से सजाएं घर का मंदिर

इस नवरात्रि माता दुर्गा की स्थापना करने का मन बना रहे हैं तो, इन डिजाइंस की मदद से सजाएं घर का मंदिर
  • इस साल 3 अक्टूर से 12 अक्टूबर तक मनाई जाएगी नवरात्रि
  • देशभर में मचेगी त्योहार की धूम
  • जानें कैसे सजाएं घर का मंदिर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। नवरात्रि हिंदुओं का बेहद पवित्र और खास त्योहार है। इस साल नवरात्रि 3 अक्टूर से लेकर 12 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। देशभर में नवरात्रि की धूम अलग ही देखने को मिलती है। इन दिनों लोग माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना करते हैं। पंडालों और कॉलोनी के साथ-साथ घरों में भी दुर्गा जी विराजती हैं। नवरात्रि में हर दिन गर्बा का आयोजन किया जाता है जहां लोग सुंदर-सुंदर कपड़े पहन कर त्योहार के रंग में रंग जाते हैं। अब हम सभी का इंतजार बस खत्म होने ही वाला है क्योंकि नवरात्रि आने में ज्यादा समय नहीं बचा है। अगर आप भी इस साल दुर्गा मां को घर पर विराज रहे हैं तो उनके लिए मंदिर जरूर सजाएंगे। लेकिन अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि कैसा डेकोरेशन करना चाहिए तो चिंता की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए डेकोरेश के कई शानदार ऑप्शन्स लेकर आए हैं जिससे देख माता रानी बेहद खुश हो जाएंगी।

यह भी पढ़े -आपको भी डायबिटीज है? तो हो जाइए सावधान, क्योंकि इससे आपको हो सकती है डिमेंशिया जैसी खतरनाक बीमारी

फूलों से करें डेकोरेट

त्योहार में अगर फूल नहीं हो तो फेस्टिवल का फील ही नहीं आता है। आप इस साल दुर्गा माता के लिए फूलों की मदद से सजावट कर सकते हैं। ये देखने में बेहद खूबसूरत लगेंगे।

फूलों की रंगोली

कई लोगों को हर त्योहार पर रंगोली बनाना काफी पसंद है। अगर आप चाहें तो मंदिर के सामने फूलों की रंगोली बनाकर डेकोरेट कर सकते हैं।

यह भी पढ़े -डाइट में इन चीजों को शामिल करने से याददाश्त रहेगी बरकरार, कंप्यूटर से तेज चलेगा दिमाग

हैंडमेड डिजाइन

इस नवरात्रि अगर आप दुर्गा जी के लिए अलग तरह से मंदिर सजाने के बारे में सोच रहे हैं तो आप अपने हाथों से फूल बनाकर डेकोरेशन कर सकते हैं।

फेयरी लाइट

फेयरी लाइट लगाने से आपका मंदिर जगमग हो उठेगा। फेयरी लाइट्स हर संग की आती हैं। ऐसे में आप अपनी मनपसंद रंग की लाइट जरूर लगाएं।

रंग-बिरंगे पर्दे

अगर आप रंगबिरंगे पर्दे लगाते हैं तो सजावट में चार चांद लग जाएगी।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़े -त्वचा चमकदार बनाने में रामबाण साबित होगा अंजीर, जानिए इसके सेवन का सटीक तरीका

Created On :   25 Sept 2024 1:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story