गुड लाइफस्टाइल: अगर आप भी सुबह उठते से ही करते हैं ये काम तो हो जाएं सावधान, मेंटल हेल्थ के लिए है बड़ा खतरा

अगर आप भी सुबह उठते से ही करते हैं ये काम तो हो जाएं सावधान, मेंटल हेल्थ के लिए है बड़ा खतरा
  • मेंटल हेल्थ पर दें खास ध्यान
  • फोन चलाना करें कम
  • नाश्ते को न करें स्किप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह उठकर की जाने वाले एक्टिविटी का हमारी हेल्थ पर प्रभाव पड़ता है। आप उठकर क्या खा रहे हैं, क्या पी रहे हैं इसका हमारे स्वास्थ्य पर सीधे तौर से असर पड़ता है। कई बार हम अनजाने या जानकर ऐसे काम कर जाते हैं जिससे हमारी सेहत खराब हो जाती है। ऐसे में जरुरी है कि हम अपने दिनचर्या में से उन आदतों को छोड़ दें जो हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर खराब असर डालती हैं।

जरूरत से ज्यादा फोन चलाना

सोने से पहले और सोकर उठने पर फोन चलाना या फिर फोन पर रील्स स्क्रोल करना आज के समय में नींद पूरी न होने की बड़ी वजह बनके सामने आई है। इससे एक ओर लोगों की हेल्थ के साथ मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ रहा है। लोगों की प्रोडक्टिविटी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

एक्सरसाइज करने से बचना

हममें से कई लोग कसरत करने के नाम पर मुंह बना लेते हैं। लेकिन हर दिन एक्सरसाइज न करने से हमारी मेंटल हेल्थ के साथ शरीर पर भी असर पड़ता है। हम सुस्त पड़ जाते हैं। साथ ही, जल्द बीमारियों की भी गिरफ्त में आ सकते हैं।

सुबह का नाश्ता न करना

सुबह का नाश्ता बेहद जरूरी होता है। सुबह नाश्ता ना करने पर शरीर को दिन की शुरूआत के लिए जरूरी एनर्जी नहीं मिल पाती है। जिसके चलते बाकी दिन लोग ओवर ईटिंग कर लेते हैं। जिससे उनका डाइजेशन खराब होता है। ऐसे में हमें कोशिश करनी चाहिए कि सुबह के वक्त हल्का-फुल्का नाश्ता जरूर करें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   21 Feb 2025 9:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story