15 अगस्त 2024: इस स्वतंत्रता दिवस को खास बनाना चाहते हैं तो दिल्ली की इन जगहों पर जाना ना भूलें, देशभक्ति की लहर जाग उठेगी

इस स्वतंत्रता दिवस को खास बनाना चाहते हैं तो दिल्ली की इन जगहों पर जाना ना भूलें, देशभक्ति की लहर जाग उठेगी
  • 15 अगस्त का दिन परिवार और दोस्तों के साथ बनाएं खास
  • दिल्ली में जाएं इन जगहों पर घूमने

डिजिटल डेस्क, भोपाल। 15 अगस्त को भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। सभी देशवासी इस दिन को त्योहार की तरह मनाते हैं। 15 अगस्त के दिन स्कूल-कॉलेजों में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। देशभर में शहीद जवानों को याद करके झंडा फहराया जाता है। स्वतंत्रता दिवस के दिन दफ्तरों से लेकर स्कूलों में छुट्टी होती है। कई लोग अपनी छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए दोस्तों और परिवारों के साथ घूमने निकल पड़ते हैं। अगर आप भी दिल्ली या आसपास के शहरों में रहते हैं तो दिल्ली में मौजूद कुछ ऐसी जगहों पर जा सकते हैं जिसका इतिहास भारत की आजादी से जुड़ा है। आप यहां जाकर देशभक्ति से जुड़े सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं और 15 अगस्त को यादगार बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वो कौन सी जगह हैं।

लाल किला

दिल्ली के लाल किले पर 15 अगस्त के दिन झंडा फहराया जाता है। साथ ही, एक सुंदर से कार्यक्रम के साथ अनेक-अनेक प्रदेशों की झांकियां देखने को मिलती है। आप यहां पर जाकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ परेड का आनंद ले सकते हैं।

राष्ट्रपति संग्रहालय

स्वतंत्रता दिवस के दिन भारतीय इतिहास जानने के लिए आप राष्ट्रपति संग्रहालय जा सकते हैं। दिल्ली का राष्ट्रपति संग्रहालय भारत के सबसे बड़े संग्रहालय में से एक है। इसकी स्थापना साल 1949 को की गई थी। यहां पर चोल कांस से बनी कलाकृतियां आपका दिल जीत लेंगी। यहां जाकर आप भारत की संस्कृति से जुड़ सकते हैं।

यह भी पढ़े -प्लास्टिक सर्जरी पर रिमी सेन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'फिलर्स व बोटोक्स ट्रीटमेंट करवाया है'

इंडिया गेट

ऐसा बोला जाता है कि अगर दिल्ली आकर इंडिया गेट नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा। अगर आप 15 अगस्त के दिन इंडिया गेट जाएंगे तो आपके दिल में देशभक्ति जाग जाएगी। स्वतंत्रता दिवस के दिन यहां एक अलग तरह की चमक देखकर आपका दिन यादगार बन जाएगा। पहले विश्व युद्ध में शहीद हुए 70,000 जवानों की याद में इंडिया गेट बनाया गया है।


जंतर मंतर

जंतर मंतर को सवाई जय सिंह द्वितीय ने 18वीं शताब्दी की शुरुआत में बनाया था। यह जगह दिल्ली में आने वाले पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है। जंतर मंतर खुली हवा में स्थित एक खगोली वेधशाला है। 15 अगस्त के दिन यहां घूमना एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।


यह भी पढ़े -इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने दोस्तों और परिवार को करें देशभक्ति से जुड़े इन टेक्स्ट्स के साथ विश

Created On :   7 Aug 2024 5:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story