ईद स्पेशल: ईद पर दिखना चाहती हैं चांद सी हसीना तो, इन बॉलीवुड एक्ट्रेस से इंस्पायर होकर ट्राई करें ये लुक्स

- ईद पर दिखना चाहती हैं चांद सी हसीना
- इन बॉलीवुड एक्ट्रेस से इंस्पायर होकर ट्राई करें ये लुक्स
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे देश में हर एक त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार मुस्लिमों के लिए बहुत ही खास त्योहार है जिसे सभी खुशी-खुशी मनाते हैं। रमजान महीने के बाद ईद मनाई जाता है, जिसे 'ईद-उल-फितर' के नाम से भी जाना जाता है। इस साल ईद 10 अप्रैल को मनाई जाएगी। एक महीने के पाक रमजान माह के बाद इस दिन मुसलमान लोग अल्लाह की इबादत करते हैं। ईद के दिन सभी लोग एक-दूसरे के घर जाकर मिलते हैं, बधाई देते हैं और सबको मिठाई का प्रसाद खिलाते हैं। इसके साथ ही, गरीबों को दान देने का भी रिवाज है। कोई भी त्योहार हो, उसमें सबसे ज्यादा महिलाओं को एक्साइटमेंट होती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि त्योहार की असली रौनक घर में महिलाओं से ही आती है। हर त्योहार में महिलाएं घर को सजाने के साथ-साथ खुद भी बहुत अच्छे से सजना संवरना पसंद करती हैं। इस ईद पर आप भी अगर कुछ खास लुक करना चाहती हैं, तो बॉलीवुड के इन सेलीब्रिटी के लुक को रिक्रियेट कर सकती हैं।
सारा अली खान का लुक
सारा अली खान बॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस हैं। इनकी खूबसूरती के लाखों लोग दिवाने हैं, साथ ही इनकी ड्रेसिंग सेंस भी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है। सारा अली खान का गोल्ड बॉर्डर का सूट भी काफी ज्यादा अच्छा लग रहा है। अगर आप इस ईद में सिंपल और सोबर लुक रखना चाहती हैं, तो एक बार इस लुक को जरुर ट्राई करिए। कलर आप अपने अर्काडिंग भी चूज कर सकती हैं। मांग टीका और हैवी इयररिंग का कॉम्बिनेशन आपके लुक में चार चांद लगा सकता है।
फातिमा सना शेख का लुक
अगर आप इस ईद में शरारा पहनना चाहती हैं, तो फातिमा शेख के इस लुक में एक नजर जरुर डालिए। इसका रॉयल पिंक कलर काफी ज्यादा अट्रैक्टिव है, और अगर आप इसमें कुछ और कलर पहनना चाहती हैं तो ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हाथों में कड़े और कान में हैवी इयररिंग पहन सकती हैं।
सोनम कपूर का अनार कली लुक
इस ईद अगर आप अनार कली पहनना चाहती हैं, तो सोनम कपूर के इस लुक को आप रिक्रियेट कर सकती हैं। यह दिखने में भी हैवी होता है, साथ ही इसको पहनने के बाद आप कंफर्टेबल फील करेंगी। इसमें कलर चेंज कर सकती हैं।
प्रीति जिंटा का लुक
ईद के खास मौके पर खुद को क्लासी बनाना चाहती हैं, तो प्रीति जिंटा के इस बोल्ड लुक को जरुर फॉलो करें। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आप हैवी ईयररिंग और पोटली वाले बैग को ऐड कर सकती हैं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष, वास्तुशास्त्री, डॉक्टर, अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   9 April 2024 6:40 PM IST