गणेश चतुर्थी 2024: घर पर कर रहे हैं गणपति बप्पा की स्थापना, तो इस तरह सजाएं गणेश जी का मंदिर

घर पर कर रहे हैं गणपति बप्पा की स्थापना, तो इस तरह सजाएं गणेश जी का मंदिर
  • गणेश चतुर्थी इस साल 7 सितंबर को जाएगी धूमधाम से मनाई
  • गणेश जी के स्वागत में करें अमेजिंग डेकोरेशन
  • इन आइडियाज की लें मदद

डिजिटल डेस्क, भोपाल। गणेश चतुर्थी आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इस साल यह त्योहार 7 सितंबर को मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी पूरे देश में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस मौके पर हर घर में गणपति जी की स्थापना की जाती है। गणेश जी को घर पर लाने से पहले लोग खूब तैयारियां करते हैं। ऐसे में हम घर पर बप्पा के पूजा स्थल को कैसे भूल सकते हैं। लोग बड़े ही सुंदर तरह से बप्पा के पूजा के स्थल को सजाते हैं। हर बार लोग चाहते हैं कि वो अलग तरह की सजावट करें। ऐसे में अगर आप भी गणपति सजावट के बारे में सोच रहे हैं तो आप केवल कुछ चीजों के इस्तेमाल से गणेश जी के मंदिर को आसानी से सजा सकते हैं। इसलिए आज हम आपके साथ बहुत आसान और खूबसूरत डेकोरेशन आइडियाज शेयर कर रहे हैं, इसमें इको फ्रेंडली, रंग बिरंगे पेपर, कलर फुल लाइट, गुब्बारों की सजावट शामिल है। इनमें से कोई एक सुन कर के आप अपने मंदिर को सजा सकते हैं। ताकी अच्छी सजावट के साथ आप इस उत्सव को खूबसूरती से मना सकें।

यह भी पढ़े -अगर आपके घर में भी हैं ढेर सारी दवाइयां तो हो जाएं सावधानियां, एक्सपायर्ड दवा खाने से हो सकती हैं ये समस्याएं

इको फ्रेंडली डेकोशन

घर पर गणेश जी का आगमन होने वाला है तो इस बार डेकोरेशन के लिए इको फ्रेंडली आइडिया अपनाएं। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए आप इको फ्रेंडली डेकोशन कर सकते हैं। घर के मंदिर को फूलों से सजा सकते हैं। जिसके लिए आप फ्रेश फूलों और पत्तियों से डेकोरेशन कर सकते हैं, ये देखने में भी बेहद खूबसूरत लगते हैं। आप डेकोरेशन में पान और दूब यानी हरी घास का इस्‍तेमाल कर एक यूनीक डेकोरेशन कर सकते हैं। इसके अलावा गमले और पौधों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़े -जानिए क्या है रेयर सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस? लंबे समय तक कानों को ठीक रखने की टिप्स

रंगीन कागज से करें डेकोरेशन

कागज के फूल, पंखे और झालरों से भी गणेश चतुर्थी पर डेकोरेशन कर सकते हैं। रंगीन कागजों की सजावट 10 दिन के गणपति उत्सव में फीकी नहीं पड़ेगी। कागजों से आप छतरियां, तितलियों और वॉल हैंगिंग की डिजाइन बनाकर भी डेकोरेशन कर सकते हैं। ये बजट फ्रेंडली है। साथ ही, इसे बनाने से आपकी क्रिएटिविटी भी इम्प्रूव होगी।

गुब्बारों से करें सजावट

अक्सर बच्चों के जन्मदिन या किसी पार्टी के मौके पर गुब्बारों की सजावट की जाती है। यह देखने में बहुत सुंदर लगती है। गणपति उत्सव में आप गुब्बारों से घर के मंदिर की सजावट कर सकते हैं। रंग बिरंगे गुब्बारों से दीवारों को सजा सकते हैं या दो रंग के गुब्बारे भी सजावट में इस्तेमाल कर सकते हैं।

रंगोली बनाएं

रंगोली ना बनाई जाए तो त्योहार अधूरा-अधूरा लगता है। इसलिए आप इस बार गणेश चतुर्शी पर सुंदर-सुंदर रंगोली डिजाइन बना कर डेकोरेशन में चार चांद लगा सकते हैं।

यह भी पढ़े -क्या आप भी बिना पैसे खर्च किए बढ़ाना चाहते हैं इंस्टाग्राम फॉलोअर्स? ऐसा किया तो लोग आपको फॉलो किए बिना रुक ही नहीं पाएंगे

Created On :   26 Aug 2024 12:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story