हेल्थ टिप्स: मखाना है सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, डाइट में करेंगे शामिल तो ये दिक्कतें हो जाएंगी हमेशा के लिए छूमंतर

मखाना है सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, डाइट में करेंगे शामिल तो ये दिक्कतें हो जाएंगी हमेशा के लिए छूमंतर
  • एनर्जी का सोर्स है मखाना
  • वजन कम करने के लिए है फायदेमंद
  • डाइट में शामिल करना न भूलें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मखाना बेहद पौष्टिक होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। कई लोगों को मखाने बहुत पसंद होते हैं। ये एक परफेक्ट स्नैक भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये हेल्दी होने के साथ-साथ काफी लाइट होता है। तो चलिए जानते हैं मखाना खाने से किन-किन चीजों का फायदा होता है?

गुड डाइजेशन

मखाने को दूध के साथ खाने से गैस से छुटकारा मिलता है। साथ ही, ये कफी जल्दी पच भी जाता है।

बढ़ती है एनर्जी

मखाने में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जिससे शरीर को ताकत मिलती है। वहीं अगर बात करें दूध तो इसमें ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो पूरी ऊर्जा देते हैं। दोनों को एक साथ खाने से काफी ज्यादा ताकत मिलती है।

वेट कंट्रोल

कमल के बीजों में फैट और कैलोरी का मात्रा ज्यादा नहीं पाई जाती है। जो वेज कंट्रोल करने में काफी मददगार साबित होता है। दूध में बहुत सारा प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। ये वेट को कंट्रोल करने में सहायक है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   3 Feb 2025 8:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story