वुमेन्स मेंटल हेल्थ: क्या आपको भी घेरे रहता है स्ट्रेस? बढ़ते कोर्टिसोल से सावधान, ये हैं लक्षण

क्या आपको भी घेरे रहता है स्ट्रेस? बढ़ते कोर्टिसोल से सावधान, ये हैं लक्षण
  • महिलाओं में स्ट्रेस से कई और समस्याएं
  • तनाव से बढ़ता है बेली फैट
  • खाने के बाद भी वीकनेस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिन- ब- दिन लोग स्ट्रेस के शिकार बनते जा रहे हैं। फिर चाहे बड़े हों, बच्चे हों या बूढ़े हों सभी तनाव से घिरे रहते हैं। इन दिनों घर और काम दोनों को एक साथ मैनेज करने के जद्दोजहद में महिलाएं तनाव का शिकार हो रही हैं। काम पर जाने के साथ- साथ घर और बच्चों को भी संभालना काफी तनावपूर्ण हो जाता है। यह सुनने में जितना आसान लगता है उतना है नहीं। महिलाओं में तनाव के कारण मानसिक और शारीरिक समस्याएं आती हैं। स्ट्रेस कोर्टिसोल हार्मोन का प्रोडक्शन बढ़ाता है, जिससे महिलाओं को काफी सारी सम्स्याएं झेलनी पड़ती हैं। आज हम आपको कोर्टिसोल हार्मोन के बढ़ते स्तर से होने वाली समस्यायों के बारे में बताएंगे।

अनियमित पीरियड्स

आपको जानके हैरानी होगी कि ज्यादा तनाव से पीरियड साइकिल पर असर पड़ता है। महिलाओं के शरीर में ऐसे कई हार्मोन्स मौजूद होते हैं जो पीरियड्स की डेट आगे पीछे करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। पर स्ट्रेस से मासिक चक्र पर कैसे फर्क पड़ सकता है? दरअसल जो हार्मोन्स मासिक चक्र को नियंत्रण में रखते हैं उनमें से ज्यादातर हार्मोन्स दिमाग रिलीज करता है। तनाव के कारण इनकी मात्रा ज्यादा होने लगती है जिसके कारण हार्मोनल इंबैलेंस होता है और पीरियड्स सही समय पर हो नहीं पाते।

कील- मुंहासे

देखा जाए तो मुंहासे कई वजह से होते हैं, जैसे पेट साफ न होना, ज्यादा मीठे का सेवन करना या फिर स्किन को बार- बार गन्दे हाथों से छूना। लेकिन एक्ने होने की एक बड़ी वजह स्ट्रेस भी है। अगर आप भी ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो आपको एक्ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन की मात्रा में उछाल आना यानी कील- मुंहासो को दावत देने जैसा है। असल में जब हम स्ट्रेस में होते हैं तो कोर्टिसोल रिलीज होने से शरीर में ऑयल बढ़ने लगता है। इसी के साथ शरीर के पास इतनी शक्ति ही नहीं बचती कि वह बैक्टीरिया से मुकाबला कर सके। यही वजह है कि तनाव की वजह से भी त्वचा पर कील- मुंहासे दिखाई देते हैं।

पेट निकलना

तनाव के बढ़ने से बेली फैट दिखने लगता है। ज्यादा स्ट्रेस से हार्मोन्स में उथल- पुथल मच जाती है। जिसमें एक कोर्टिसोल नाम का हार्मोन है। कोर्टिसोल हार्मोन के बढ़ने से फैट जमने लगता है जिससे शरीर में मोटापा आता है। कोर्टिसोल का असर पेट और कमर के पास दिखाई देता है। ज्यादा कोर्टिसोल से वजन बढ़ता है फिर भले ही आप अनहेल्दी और ऑयली खाना न खाएं।

बालों का झड़ना

शरीर में कोर्टिसोल का प्रोडक्शन ज्यादा होने से बालों की जड़ कमजोर होती है और बाल समय से पहले ही टूट कर गिरने लगते हैं। ज्यादा स्ट्रेस से लोगों में अक्सर हेयर वाइटनिंग की भी समस्या देखी गई है। बता दें इसका कारण भी जरूरत से ज्यादा कोर्टिसोल हार्मोन का प्रोडक्शन है।

खाने के बाद भी वीकनेस

अगर आपको स्ट्रेस है तो इसका पता लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। हेल्दी खाना खाने के बाद भी अगर आपको शरीर में वीकनेस फील होती है तो आप स्ट्रेस का शिकार हो सकते हैं। अच्छी डाइट होने के बाद भी कमजोरी महसूस करना, काम में मन न लगना, आलस रहना या नींद आना तनाव के लक्षण हैं। समय से सो कर उठने के बावजूद झप्की आने की वजह भी स्ट्रेस हो सकता है।

स्ट्रेस कंट्रोल

इन चीजों की मदद से आप स्ट्रेस से आराम पा सकते हैं-

• कसरत करें

• डीप ब्रीदिंग करें

• खान- पान पर ध्यान दें- हेल्दी डाइट फॉलो करें

• रोज मेडिटेशन का समय निकालें

• माइंड रिलैक्स करने वाले गाने सुनें

• योग करें

• वॉक करें

• बिजी रहने का प्रयास करें

• फ्रेंड्स एंड फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें

• डॉक्टर की सलाह लें

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   31 May 2024 1:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story