कृष्ण जन्माष्टमी 2024: भारत के अलावा अन्य देशों में भी मनाई जाती है धूम-धाम से जन्माष्टमी, जानें और किन देशों के लोग कृष्ण भक्ति में हैं मग्न

भारत के अलावा अन्य देशों में भी मनाई जाती है धूम-धाम से जन्माष्टमी, जानें और किन देशों के लोग कृष्ण भक्ति में हैं मग्न
  • कृष्ण जन्माष्टमी पूरे देश में मनाई जाती है
  • भारत के अलावा और कहां मनाई जाती है जन्माष्टमी?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कृष्ण जन्माष्टमी इस साल 26 या 27 अगस्त को मनाया जाएगा। इस त्योहार पर मंदिरों और घरों में पहले से ही तैयारियां शुरू होने लगती हैं। बता दें कि इस दिन भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण का अवतार लेकर जन्म लिया था। श्रीकृष्ण का जन्म रात 12 बजे हुआ था। इसलिए उस समय उनके बाल रूप की पूजा की जाती है। कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को पूरे भारत में धूम-धाम से मनाया जाता है। लेकिन श्रीकृष्ण की लोकप्रियता सिर्फ भारत में नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी है। ऐसे में जानिए भारत के अलावा किन देशों में जन्माष्टमी मनाई जाती है।

नेपाल

नेपाल में हिंदू त्योहारों को बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। उसी तरह जन्माष्टमी भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। यहां के लोग ऐतिहासिक कृष्ण मंदिर में जाकर जन्माष्टमी का त्योहार मनाते हैं। साथ ही लोग भगवद गीता का पाठ करके और व्रत रखकर मनाते हैं।

मलेशिया

मलेशिया के कुआलालम्पुर में भारतीय समुदाय के लोग ड्रामे के साथ-साथ नाच गाना करके इस पावन दिन को मनाते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी पर विदेशी लोग कृष्ण भक्ति में डूबे नजर आते हैं। जन्माष्टमी सेलिब्रेशन के बाद यहां पर प्रसाद भी बांटा जाता है।

कनाडा

कनाडा में सबसे ज्यादा भारतीय लोग ही रहते हैं। जिसके चलते जन्माष्टमी वाले दिन यहां पर अलग ही जश्न देखने मिलता है। इस दिन त्योहार से संबंधित संगीत समारोह का आनंद लिया जाता है। ऐसे में यहां का जन्माष्टमी सेलिब्रेशन देखने में अलग ही आनंद आता है।

न्यूजीलैंड

ऑकलैंड में श्री श्री राधा गिरिधारी मंदिर में जाकर प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ आध्यात्मिक सुंदरता का भी आनंद ले सकते हैं। जन्माष्टमी के दिन आधी रात को मंदिर में प्रार्थनाओं और भक्ति संगीत के उत्सव की रोशनी से जगमगाने लगता है। पूरे कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण का भी आयोजन होता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   24 Aug 2024 1:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story