अफगानिस्तान: तालिबान प्रशासन ने कहा हमें पश्चिमी कानूनों की कोई जरूरत नहीं

तालिबान प्रशासन ने कहा हमें पश्चिमी कानूनों की कोई जरूरत नहीं
  • तालिबानी नेता हिबतुल्ला अखुंदजादा ने कंधार स्थित ईदगाह मस्जिद में दिया बयान
  • तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एक्स पर साझा किया पोस्ट
  • ईद-उल-फितर पर तालिबानी नेता ने दिया उपदेश

डिजिटल डेस्क, काबुल। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने कानूनों को लेकर बड़ा बयान दिया। तालिबान के एक नेता ने बीते दिन रविवार को कहा कि अफगानिस्तान में पश्चिमी देशों के कानूनों की कोई जरूरत नहीं है। यहां जैसे जैसे शरिया कानून प्रभावी होता जाएगा वैसे वैसे लोकतंत्र खत्म होता जाएगा। तालिबानी नेता हिबतुल्ला अखुंदजादा ने कंधार स्थित ईदगाह मस्जिद में ईद-उल-फितर पर उपदेश देते हुए यह टिप्पणी की।

तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने अखुंदजादा के उपदेश का 50 मिनट का ऑडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किया। अखुंदजादा ने इस्लामी कानूनों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा हम अपने कानून खुद बनाएंगे। आपको बता दें तालिबान ने 2021 में अफगानिस्तान की सियासत पर कब्जा किया। कब्जा करने के बाद अखुंदज़ादा ने नीति निर्देशन बनाने की ओर अधिक ध्यान दिया।

तालिबान ने शरिया के कानूनों के कारण अफगान महिलाओं और लड़कियों पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। इन रोक की वजह से नारियों को पढ़ाई, नौकरियों और ज्यादातर सार्वजनिक स्थानों पर जाने से रोका जाता है। अखुंदज़ादा ने कहा गैर मुस्लिम लोग मुस्लिमों के खिलाऱ एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने गाजा में इज़राइल-हमास युद्ध का जिक्र भी किया।

Created On :   31 March 2025 10:13 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story