राष्ट्रपति चुनाव मतगणना: श्रीलंका में अब तक आए नतीजों में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके राष्ट्रपति बनने की रेस में सबसे आगे

श्रीलंका में अब तक आए नतीजों में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके राष्ट्रपति बनने की रेस में सबसे आगे
  • 10 लाख मतों में से करीब 53 फीसदी वोट दिसानायके को मिले
  • NPP और JVP गठबंधन में लड़े चुनाव
  • रानिल विक्रमसिंघे 18 फीसदी के वोट के साथ तीसरे स्थान पर
  • श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव 21 सितंबर को हुए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना हो रही है। अब तक सामने आए नतीजों में मार्क्सवादी-झुकाव वाले नेता अनुरा कुमारा दिसानायके राष्ट्रपति बनने की रेस में सबसे आगे बने हुए हैं। श्रीलंका इलेक्शन कमीशन की ओर से जारी किए जा रहे आंकड़ों के मुताबिक अब तक गिने गए 10 लाख मतों में से लगभग 53 फीसदी वोट दिसानायके को मिले हुए हैं। श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 21 सितंबर को हुए वोटिंग हुई थी। मतगणना के नतीजों के बीच कोलंबो में कर्फ्यू लगा हुआ है। श्रीलंका के चुनाव आयोग के मुताबिक 17 मिलियन (1 करोड़ 70 लाख) मतदाताओं में से लगभग 75 फीसदी ने शनिवार के चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

दिसानायके ने नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था, जिसमें मार्क्सवादी-झुकाव वाली जनता विमुक्ति पेरेमुना (JVP) पार्टी भी शामिल है।

बता दें कि अनुरा कुमारा दिसानायके कम्युनिस्ट विचारधारा वाले नेता हैं। साजिथ प्रेमदासा की पार्टी समागी जन बालवेगया 20 फीसदी वोट लेकर सेंकड नंबर पर है। वहीं रानिल विक्रमसिंघे 18 फीसदी वोट लेकर तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के बेटे नमल राजपक्षे को मात्र 1 फीसदी वोट मिला है।

आपको बता दें श्रीलंका में गोटबाया राजपक्षे सरकार के पतन के बाद यह पहला राष्ट्रपति चुनाव है। श्रीलंका में गोटबाया सरकार के खिलाफ कि 2022 के आर्थिक संकट के दौरान बड़े पैमाने पर जन विद्रोह हुआ था। प्रदर्शनकारी कोलंबो में राष्ट्रपति भवन के भीतर घुस गए थे, जिसके बाद गोटबाया राजपक्षे को तत्काल श्रीलंका छोड़कर भागना पड़ा था।

Created On :   22 Sept 2024 3:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story