बलूच आर्मी का हमला: बलूच में फिर से हमलों का दौर जारी, पाक सेना के कई कैंप किए तबाह, विस्फोटों से लोगों में दहशत!

बलूच में फिर से हमलों का दौर जारी, पाक सेना के कई कैंप किए तबाह, विस्फोटों से लोगों में दहशत!
  • पाकिस्तान में बलूच आर्मी ने किया हमला
  • पाकिस्तान की सेना के कैंप पर हमला
  • सोशल मीडिया पर जारी किए जा रहे हैं वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बलूचिस्तान में बलूच के अलगाववादियों ने पाकिस्तान सेना के खिलाफ फिर से बड़ा हमला किया है। बलूच अलगाववादियों ने बुधवार को बलूच प्रांत के कई जिलों में पाकिस्तानी सेना के कैंपों को अपना निशाना बनाया है। तुर्बत में पाकिस्तानी सैन्य बलों के मुख्य शिविर पर भी हमला बोला है।

विद्रोहियों ने कहां किया हमला?

विद्रोहियों ने ग्वादर, कच के साथ बोलन में एक बार में हमला किया है। साथ ही कई सारे शहरों को जोड़ने वाले रणनीतिक हाईवे पर भी कब्जा किया है। बलूच पोस्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, सशस्त्र बलूच विद्रोहियों की तरफ से केज जिले में भी चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर राजमार्ग पर भी कई सारे ट्रकों पर हमला कर दिया है और चार ट्रकों को भी जला दिया।

पंजाबियों को मार गिराया

रिपोर्ट के मुताबिक, बलूचिस्तान में स्थित ग्वादर जिले में विद्रोहियों ने नाकेबंदी के समय पांच पंजाबियों को मार गिराया था। पाकिस्तान के अधिकारी का कहना है कि इन सभी लोगों को नाकेबंदी के समय गाड़ियों में पहचान के बाद ही गोली मारी गई है। इसके अलावा तुर्बत जिले में लोगों ने देर शाम को गोलियां चलाने के साथ-साथ कई और धमाकों की आवाज सुनी है। मिली जानकारी के मुताबिक, सशस्त्र बलूच समूहों के लड़ाकों को भारी संख्या में सड़कों पर गश्त लगाते देखा गया है। तुर्बत के साथ-साथ बलूचिस्तान के मंड इलाके में भी पाकिस्तान की सेना को शिविर का निशाना बनाया गया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी

बलूचिस्तान में बलूच के अलगाववादियों के हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए गए हैं। वीडियो में हथियारबंद लड़ाके क्वेटा-कराची राजमार्ग को मस्तंग के पास 3 अलग-अलग इलाकों में नाकेबंदी करते देखा जा रहा है। वहीं, कुछ वीडियो में विद्रोहियों को मोटरसाइकिलों पर देखा गया है।

बलूचिस्तान में कैसी है स्थिति?

बलूचिस्तान में बीते कुछ दिनों से लगातार तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इसी बीच अलगाववादियों के सशस्त्र समूह ने पाकिस्तानी सेना के साथ अन्य सुरक्षा बलों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।

Created On :   27 March 2025 5:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story