केप टाउन से लौटने के बाद दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया सेल्फ आइसोलेट

- राष्ट्रपति ले चुके है वैक्सीन की दोनों खुराके
डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है दक्षिण अफ्रीका। जहां के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा केप टाउन से लौटने के बाद रविवार को कोरोना पॉजिटिव हो गए है। इस बात की जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय ने दी। हालांकि सिरिल रामाफोसा वैक्सीन की दोनों खुराकें ले चुके थे। फिर भी वो पॉजिटिव हो गए। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि,राष्ट्रपति ओमिक्रॉन संक्रमित है या नहीं।
बता दें कि, रिपोर्ट आने के बाद राष्ट्रपति सेल्फ आइसोलेशन में है और उनमें हल्के लक्षण दिखाई दिए है। जब तक रामाफोसा ठीक नहीं हो जाते। तब तक राष्ट्रपति की पूरी जिम्मेदारी उप राष्ट्रपति डेविड मबूजा निभाएंगे।
यात्रा प्रतिबंध पर आपत्ति
ओमिक्रॉन वेरिएंट का सबसे पहला केस दक्षिण अफ्रीका में ही डिटेक्ट हुआ था, जिसके बाद वहां ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या में काफी इजाफा हुआ। इसके मद्देनजर अमेरिका समेत कई देशों ने अफ्रीकी देशों की यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया, जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने ऐसे सभी देशों की निंदा की थी, जिन्होंने यात्रा प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया था। राष्ट्रपति ने कहा था,"यात्रा प्रतिबंध का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है और दक्षिणी अफ्रीका अनुचित भेदभाव का शिकार है।"
ओमिक्रॉन पर ब्रिटेन
दक्षिण अफ्रीका के बाद अब ब्रिटेन में भी ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे है। इसकी वजह से देश में कोरोना का अलर्ट 3 नहीं अब 4 कर दिया गया है। इस बात की जानकारी ब्रिटिश चीफ मेडिकल ऑफिसर्स ने दी। उन्होंने अपने बयान में कहा कि,"नए वेरिएंट की वजह से पब्लिक और हेल्थकेयर सर्विस पर ज्यादा खतरा बना हुआ है। शुरुआती नतीजों के मुताबिक ओमिक्रॉन के फैलने की रफ्तार डेल्टा से ज्यादा है। वहीं वैक्सीन का भी इस पर असर नहीं हो रहा है। इस वजह से लोगों को अपना पूरा ख्याल रखते हुए मास्क लगाना, टेस्ट करवाना, सेल्फ आइसोलेट करना और सोशल डिस्टेंस का पालन करना चाहिए।"
Created On :   13 Dec 2021 10:31 AM IST