भारत-कनाडा तनाव: इस साल नहीं सुधरेंगे दोनों देशों के बीच रिश्ते! पूर्व डिप्लोमैट फैबियन का बड़ा दावा, जानें क्या बताई वजह?

इस साल नहीं सुधरेंगे दोनों देशों के बीच रिश्ते! पूर्व डिप्लोमैट फैबियन का बड़ा दावा, जानें क्या बताई वजह?
  • भारत-कनाडा के बीच आ रही दरार
  • पूर्व राजनयिक ने जताई चिंता
  • खालिस्तानी कर सकते हैं हिंदुओं पर अटैक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और कनाडा के बीच रिश्ते खराब होते नजर आ रहे हैं। इस बीच पूर्व राजनयिक केपी फैबियन का बड़ा बयान सामने आया है। फैबियन ने चिंता जताते हुए कहा की दोनों देशों के बीच बिगड़ते रिश्तों के चलते कनाडा में खालिस्तानी हिंदुओं पर हमला कर सकते हैं। साथ ही, वह मंदिर को भी निशाना बना सकते हैं। फैबियन ने यह भी कहा कि इस साल तक रिश्तों में किसी भी तरह का सुधार आना बड़ा मुश्किल है।

भारत ने सोमवार (14 अक्टूबर) को 6 कनाडाई डिप्लोमैट्स को देश छोड़ कर वापस जाने के लिए 19 अक्टूबर रात 12 बजे तक समय दिया है। इन लोगों में हाई कमिश्नर स्टीवर्ट रॉस व्हील भी शामिल हैं। भारत सरकार ने कनाडा में अपने उच्चायुक्त संजय वर्मा सहित अन्य डिप्लोमैट्स को वापस बुला लिया है। दरअसल, कनाडा सरकार ने खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जन की हत्या का इल्जाम भारत के हाई कमिश्नर पर लगाया है जिसके बाद भारत को यह कदम उठाना पड़ा।

जब तक जस्टिन ट्रूडो हैं रिश्ते नहीं होने वाले ठीक- पूर्व डिप्लोमैट

भारत-कनाडा के बिगड़ते रिश्तों पर पूर्व डिप्लोमैट केपी फैबियन ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि दोनों देशों के बीच तनाव की स्थित फिलहाल बरकरार रहने वाली है। कम से कम तब तक जब तक जस्टिन ट्रूडो कनाडा के प्रधानमंत्री हैं। फैबियन ने आगे कहा कि साल 2025 में चुनाव होने वाले हैं जिसमें ट्रूडो का जीतना मुश्किल लग रहा है क्योंकि देश की जनता उनसे खुश नहीं है। मौजूदा पीएम की पॉपुलैरिटी लोगों में घटती जा रही है। अगले इलेक्शन में ट्रूडो नहीं जीतेगा। नई सरकार आने के बाद रिलेशन ठीक हो पाएगा।

यह भी पढ़े -हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट पर पूरी दुनिया की नजर, कांग्रेस की विनेश फोगाट के सामने बीजेपी ने युवा योगेश कुमार पर खेला दांव

हिंदुओं को खतरा!

आपको बता दें कि, पूर्व राजनायिक केपी फैबियन ने हिंदुओं के प्रति चिंता जाहिर करते हुए कहा- भारत के साथ खराब संबंधों के बीच खालिस्तानी लोग हिंदुओं के खिलाफ हिंसा कर सकते हैं। वह लोगों को निशाना बना सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि वह मंदिरों को भी टारगेट कर सकते हैं।

Created On :   15 Oct 2024 4:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story