- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- फायर बोल्ट ने लॉन्च की नई वॉच...
फायर बोल्ट ने लॉन्च की नई वॉच विजनरी, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वियरेबल ब्रांड फायर बोल्ट (Fire-Boltt) ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच विजनरी को लॉन्च कर दिया है। इस वॉच में ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर दिया गया है। साथ ही इसमें कॉलिंग फीचर भी दिया गया है। Fire-Boltt Visionary स्मार्टवॉच ब्लैक, ब्लू, शैंपेन गोल्ड, डार्क ग्रे, गोल्ड, ग्रीन पिंक और सिल्वर कलर में उपलब्ध होगी।
बात करें कीमत की तो, Fire-Boltt Visionary को 3,799 रुपए की प्राइज टैग के साथ लॉन्च किया गया है। इसे अमेजन इंडिया के अलावा कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Fire-Boltt Visionary स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टवॉच में 1.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो कि 368x448 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। इस वॉच में 100 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें में इन-बिल्ट गेम मिलेगा। इसके साथ AI वॉयस असिस्टेंट दिया गया है। फोन के सभी नोटिफिकेशन इस वॉच पर दिखाई देते हैं। इस वॉच को किसी वायरलेस ईयरबड्स से भी कनेक्ट किया जा सकता है।
इस वॉच में कॉलिंग फीचर दिया गया है। कॉलिंग के लिए वॉच में एक डायल पैड मिलेगा। साथ ही इसमें कॉल हिस्ट्री भी देखी और सिंक की जा सकती है। वॉच में कॉलिंग के लिए माइक और स्पीकर दिया गय है। इसमें एक क्राउन भी मिलेगा।
फिटनेस फीचर के तौर पर इस वॉच में ब्लड ऑक्सीजन ट्रैक करने के लिए SpO2 सेंसर दिया गया है। साथ ही इसमें हार्ट रेट मॉनिटर भी दिया गया है। इस वॉच में स्लीप मॉनिटर और स्टेप काउंटर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस वॉच में दी गई है बैटरी 5 दिनों तक का बैकअप देती है।
Created On :   22 July 2022 3:54 PM IST