आगामी हुआवेई वॉच: Huawei Watch 5 का डिजाइन और कलर ऑप्शन हुए लीक, कीमत भी आई सामने

Huawei Watch 5 का डिजाइन और कलर ऑप्शन हुए लीक, कीमत भी आई सामने
  • यह 42 मिमी और 46 मिमी साइज में उपलब्ध होगी
  • स्टील और सिलिकॉन स्ट्रैप विकल्पों में आ सकती है
  • SpO2, हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स हो सकते हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी टेक कंपनी हुआवेई (Huawei) इन दिनों अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच पर काम कर रही है। इसका नाम वॉच 5 (Watch 5) है और हाल ही में इसका डिजाइन और कलर ऑप्शन लीक हो गए हैं। साथ ही इसकी ग्लोबल प्राइज का खुलासा भी हो गया है। लीक रिपोर्ट में इसकी LTE कनेक्टिविटी और RTS-ALOO मॉडल नंबर के लिए सपोर्ट का पता चलता है। हालांकि, अब तक कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। आइए जानते हैं इस वॉच से जुड़ी अन्य डिटेल...

Huawei Watch 5 का लीक डिजाइन

हुवावेई वॉच 5 को लिथुआनियाई रिटेलर बिगबॉक्स पर सुओमीमोबिली द्वारा देखा गया था। प्रकाशन ने कई तस्वीरें लीं (लिस्टिंग हटाए जाने से पहले) जो दिखाती हैं कि डिवाइस हुवावेई की अन्य स्मार्टवॉच से मिलती-जुलती है। वॉच 5 मॉडल को डिजिटल क्राउन के साथ एक गोलाकार डिस्प्ले के साथ देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि यह 42 मिमी और 46 मिमी साइज में उपलब्ध होगी।

Huawei Watch 5 के रेंडर में स्मार्टवॉच गोल्ड/बेज, ब्लू, व्हाइट, ग्रीन, ब्राउन और ब्लैक कलर ऑप्शन में दिखाई गई है। इसके अलावा यह स्टील और सिलिकॉन स्ट्रैप विकल्पों के साथ आ सकती है। कहा यह भी जा रहा है कि, वॉच में फैब्रिक जैसा स्ट्रैप डिजाइन भी देख सकते हैं।

लीक रेंडर्स से पता चलता है कि Huawei Watch 5 में SpO2 (ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन) और हार्ट रेट मॉनिटरिंग सहित कुछ हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें स्टेप काउंटर और कैलोरी ट्रैकर है। कहा जा रहा है कि, इसमें 466×466 पिक्सल के रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले है। स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग और सैफायर ग्लास द्वारा संरक्षित एक ड्यूरेवल डिस्प्ले का दावा कर सकती है।

Huawei Watch 5 की ग्लोबल प्राइज लीक

डिजाइन के अलावा आगामी स्मार्टवॉच की ग्लोबल प्राइज भी लीक हो गई है। कहा जा रहा है कि, इसकी शुरुआती कीमत EUR 499 (लगभग 48,400 रुपए), EUR 549 (लगभग 53,300 रुपए) और EUR 649 (लगभग 63,000 रुपए) है, जो कलर (संभवतः सिलिकॉन और स्टील स्ट्रैप के लिए) और आकार पर निर्भर करता है।

Created On :   29 April 2025 8:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story