- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- गुजरात में हाल के दिनों में नहीं...
फैक्ट चेक: गुजरात में हाल के दिनों में नहीं हुई सेंटा क्लॉज बने शख्स की पिटाई, साल 2022 की है घटना

- गुजरात के नाम से एक पोस्ट वायरल
- सेंटा को देखा जा सकता है स्कूटी चलाते
- लोग कर रहे पोस्ट को हालिया समझ कर शेयर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल है। इसमें सेंटा क्लॉज को स्कूटी चलाते हुए देखा जा सकता है। लोग इस पोस्ट को खूब शेयर कर रहे हैं। साथ में दावा कर रहे हैं कि, गुजरात में सेंटा क्लॉज बनकर एक व्यक्ति लोगों को तोहफे दे रहा था, तभी लोगों की भीड़ ने उस पर हमला बोल दिया। कई लोग इसे हाल-फिलहाल की घटना बता कर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। आपको बता दें कि, वायरल दावा भ्रामक है। यह घटना गुजरात की तो है लेकिन साल 2022 की है।
क्या हो रहा है वायरल?
'मनिन्द्र नैनावत शाहपुरा' नामक फेसबुक यूजर ने सेंटा क्लॉज का पोस्ट शेयर कर लिखा,“गुजरात में सांता क्लॉज बनकर गिफ्ट बांट रहे शख्स को भीड़ ने पीटा कहा ये हिंदुओ का इलाका है यहां ये सब नहीं चलेगा क्या हाल कर दिया देश का नफरती राजनीति ने?”
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल पोस्ट की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने संबंधित कीवर्ड्स सर्च किए। ऐसा करने पर हमें 'Bolta Hindustan' का आधिकारिक एक्स हैंडल मिला। यहां पर वायरल हो रहा सेंटा क्लॉट का पोस्ट 23 दिसंबर 2022 को ही शेयर किया जा चुका है। इससे यह साफ होता है कि यह घटना हाल के दिनों की नहीं है।
गुजरात : सांता क्लॉज बनकर गिफ्ट बांट रहे शख्स को भीड़ ने पीटा, कहा- 'ये हिंदुओ का इलाका है, यहां ये सब नहीं चलेगा' pic.twitter.com/vvq49GAPOO
— Bolta Hindustan (@BoltaHindustan) December 23, 2022
इसके अलावा हमें जागरण की वेबसाइट पर भी सेंटा क्लॉज से जुड़ी दिसंबर 2022 की एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात के वडोडरा में लोगों ने एक शख्स की पिटाई की थी जो सेंटा बना था।
Created On :   2 Jan 2025 1:37 PM IST