फैक्ट चेक: तलवार से करतब दिखाती ये महिला दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता नहीं, बल्कि मराठी एक्ट्रेस हैं, रिवर्स सर्च में पता चली सच्चाई

तलवार से करतब दिखाती ये महिला दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता नहीं, बल्कि मराठी एक्ट्रेस हैं, रिवर्स सर्च में पता चली सच्चाई
  • पायल जाधव का वीडियो वायरल
  • रेखा गुप्ता के नाम पर शेयर की जा रही क्लिप
  • रिवर्स सर्च में पता चला सच

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें एक महिला को तलवार से करतब करते हुए देखा जा सकता है। महिला ने साड़ी पहनी हुई है। अब लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल वीडियो शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं। आपको बता दें कि, यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। क्लिप में दिल्ली की सीएम नहीं बल्कि पायल जाधव हैं जो कि एक मराठी कलाकार हैं।

आपको बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को सीएम पद के लिए शपथ ली। उनके साथ 6 अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ रामलीला मैदान में ली। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी सहित एनडीए के कई नेता शामिल थे।

क्या हो रहा है वायरल?

'Drrajesh Kumar' नामक फेसबुक यूजर ने 20 फरवरी को वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा कि Old video of RSS worker Rekha Gupta. Now Delhi CM ____ अब इनकी खैर नहीं। लाठी,भाला,तलवार चलाने वाली रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी।___ पत्थरबाजों मे दहशत।

यह भी पढ़े -रील बनाते समय लड़की के बिल्डिंग से गिरने की घटना हाल फिलहाल की नहीं, बल्कि एक साल है पुरानी, रिवर्स सर्च में सामने आई सच्चाई

क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?

वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने गूगल लेंस की मदद ली। स्क्रीनशॉट अपलोड करने पर हमें एक्ट्रेस पायल जाधव का इंस्टाग्राम अकाउंट मिला। जहां उन्होंने 19 फरवरी को वायरल वीडियो अपलोड की थी। इससे यह साफ होता है कि वीडियो में जो महिला नजर आ रही हैं वह रेखा गुप्ता नहीं बल्कि मराठी एक्ट्रेस हैं।

यह भी पढ़े -दिल्ली चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल-आतिशी मार्लेना की पुरानी क्लिप वायरल, वीडियो में महिला कालिख पोतते हुए आ रही नजर

Created On :   21 Feb 2025 5:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story