- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- Fake News: क्या रेगिस्तान में पहरा...
Fake News: क्या रेगिस्तान में पहरा देने वाली महिला भारतीय सैनिक है ?

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला सैनिक की फोटो काफी वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि वह भारतीय सैनिक है और राजस्थान के तपते रेगिस्तान में पहरा दे रही है। फेसबुक और ट्विटर पर इस महिला की फोटो को काफी शेयर किया जा रहा है। फेसबुक पर इसे रामप्रकाश सैनी ने "We Support Narendra Modi" ग्रुप में पोस्ट किया है। उनके पोस्ट पर कैप्शन है, "राजस्थान के 50 डिग्री तपते रेगिस्तान में पहरा देती बॉर्डर पर भारतीय महिला जवान जय हिंद जय हो नारी शक्ति।" रामप्रकाश के पोस्ट पर 3 हजार लोगों ने लाइक और 300 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है।



भास्कर हिंदी ने अपनी पड़ताल में पाया कि जिस महिला की फोटो भारतीय सैनिक की बताकर शेयर की जा रही है, वह कुर्दिश फाइटर ''Asia Ramazan Antar'' है।

सोशल मीडिया पर जिस महिला की तस्वीर को शेयर किया जा रहा है। वह आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ने वाली कुर्दिश फाइटर ''Asia Ramazan Antar'' है। Asia को कुर्दिस्तान की ऐंजलिना जोली के नाम से जाना जाता था। विकीपीडिया के मुताबिक Asia Ramazan Antar का जन्म 1997 सीरिया में हुआ था। Asia को 30 अगस्त 2016 में आईएस आंतकियों ने मार डाला था।



ट्विटर पर भी इस महिला की फोटो काफी शेयर की गई है।

फेसबुक पर इसे ''एसबी मार्बल ग्रुप राजस्थान'' ने भी शेयर किया है। इनके पोस्ट को भी 200 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

Created On :   31 May 2019 11:07 AM IST