- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- बेंगलुरू में हुई हत्या का वीडियो,...
बेंगलुरू में हुई हत्या का वीडियो, त्रिपुरा हिंसा के नाम पर किया जा रहा है वायरल!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में, कई समूहों ने बांग्लादेश मे दुर्गा पूजा के दौरान हिंदुओं के खिलाफ हुए हिंसा को लेकर न्याय की मांग करते हुए अगरतला में विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान वहां से दोनों समुदायों के बीच में हिंसा की बात सामने आ रही है। इसी घटना पर आधारित एक वीडियो सोशल मीडिया पर चक्कर लगा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग हाथों में हथियार लेकर एक निहत्थे व्यक्ति पर वार कर रहे हैं।
ತ್ರಿಪುರಾದಲ್ಲಿ ಮುಸ್ಲಿಂ ಮನೆಗಳಿಗೆ ನುಗ್ಗಿ ಆಯುಧಗಳೊಂದಿಗೆ ಧಾಳಿ ನಡೆಸುತ್ತಿರುವ ಸಂಘಪರವಾರದ ದೃಶ್ಯ ಇದು. ಜಾತ್ಯಾತೀತ ರಾಜಕೀಯ ಪಕ್ಷಗಳು, ಮಾನವತಾವಾದಿಗಳು ಎಲ್ಲಿ ಅಡಗಿ ಕೂತಿದ್ದಾರೆ. pic.twitter.com/4NnU86nrrk
—
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि यह त्रिपुरा का वीडियो है। एक ट्वीटर यूजर ‘@SAFWANC20847940’ ने इसे शेयर करते हुए कन्नड़ भाषा में लिखा ‘यह एक हिंसा का वीडियो है जिसमें देखा जा सकता है त्रिपुरा में मुस्लिम घरों को हथियारों से निशाना बनाया जा रहा है’। कई फेसबुक यूजर ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए यही दावा किया है।
क्या है वीडियो का सच?
वीडियो के फ्रेम को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से हमें कुछ मीडियो रिपोर्टस देखने को मिलीं। ETV भारत ने 26 अप्रैल 2021 को एक रिपोर्ट दी थी जिसमें बताया गया था कि बेंगलुरु स्थित अशोक नगर में कुछ लोगों ने मिलकर धारदार हथियार से एक अपराधी की हत्या कर दी थी बाद में इस मामले में पुलिस द्वारा 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
द न्यू इंडियन एक्स्प्रेस के अलावा और भी कुछ मीडिया हाउस ने इस घटना पर खबर प्रकाशित की थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि एक युवक जो हफ़्तेभर पहले जेल से रिहा होकर घर लौटा था, उसको 20 अप्रैल 2021 के दिन लगभग 55 लोगों ने मिलकर धारदार हथियार से वार करके मार डाला। इस घटना में कोई सांप्रदायिक हिंसा का एंगल सामने नहीं आया था।
इन मीडिया रिपोर्ट्स से यह बात साफ हो जाती है कि घटना बेंगलुरु के अशोक नगर में हुई थी, इसका त्रिपुरा से कोई लेना-देना नहीं है, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
Created On :   5 Nov 2021 5:49 PM IST