- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- No Fake News: तैमूर हुआ पीएम मोदी...
No Fake News: तैमूर हुआ पीएम मोदी का फैन, नमो अगेन की टी-शर्ट पहनकर किया प्रचार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन फर्जी खबरें वायरल होती रहती है। अब फर्जी खबरों के जाल ने तैमूर अली खान को भी लपेटे में ले लिया है। इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें तैमूर अपनी मां करीना कपूर खान का हाथ पकड़े हुए हैं और उसकी टी-शर्ट पर "नमो अगेन" लिखा हुआ है। दावा किया जा रहा कि तैमूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थक है। इसलिए उसने नमो अगेन कोट वाली टी-शर्ट पहनी है।


दरअसल, असल फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। ये फोटो 29 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान की है। जब करीना वोटिंग करने के लिए तैमूर को अपने साथ लाई थी। तैमूर की आरेंज कलर की टी-शर्ट पर एडिटिंग करके नमो अगेन लिखा गया है। कई न्यूज चैनल और वेबसाइट ने तैमर और करीना की असली तस्वीर लगाकर खबर पब्लिश की थी। भास्कर हिंदी ने भी इस खबर को (लाईन में लगे सितारे, तैमूर के साथ आईं करीना, बच्चन परिवार ने भी किया मतदान) शीर्षक के साथ पब्लिश किया था। जिसे आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।
https://www.bhaskarhindi.com/news/bollywood-stars-lined-up-for-voting-big-stars-come-to-vote-66538

Created On :   2 May 2019 8:26 AM IST