- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- Fake News: संजय राउत ने किया...
Fake News: संजय राउत ने किया अस्पताल में भर्ती होने का नाटक ?

डिजिटल डेस्क। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर घमासान जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर शिवसेना नेता संजय राउत की फोटो वायरल हो रही है। तस्वीर में राउत अस्पताल के बिस्तर पर बैठकर कैरम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि संजय राउत ने हॉस्पिटल में भर्ती होने का नाटक कर रहे हैं और आराम से कैरम खेल रहे हैं।
फेसबुक पर फोटो को Bhawani Shankar Prajapati ने शेयर किया है। लिखा है, "वैसे तो लगभग सभी की जिंदगी में ऐसे शकुनी मामा टाइप लोगों का दखल जरूरी होता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो इन जैसे लोगों पर भरोसा कर लेते हैं। अपना सब कुछ दांव पर लगा देते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से सजग रहिए। शिवसेना के संजय राउत, शिवसेना को 175 विधायकों के साथ मझधार में छोड़ कर अस्पताल में भर्ती का नाटक कर आराम से अकेले कैरम खेलते हुए।"
क्या है सच ?
भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल तस्वीर फोटोशॉप की गई है। हाल ही में संजय राउत सीने में दर्द की वजह से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। कई मीडिया संस्थाओं ने यह खबर प्रकाशित की थी।
जांच में सामने आया था कि संजय के दिल में ब्लॉकेज है। जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी। 13 नवंबर को संजय राउत को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। वहीं संजय राउत की कैरम खेलते हुए तस्वीर फर्जी है। असली तस्वीर एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में मिली। जिसमें वह कुछ लिखते हुए नजर आ रहे हैं।
यह साफ है कि संजय राउत की तस्वीर फर्जी है। फोटोशॉप की मदद से फोटो में कैरम बोर्ड को जोड़ा गया है।
Created On :   18 Nov 2019 9:48 AM IST