- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- Fake News: क्या सपाट जमीन पर गिर...
Fake News: क्या सपाट जमीन पर गिर पड़े थे राहुल गांधी ?

डिजिटल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते दिनों नमामि गंगे प्रोजेक्ट की समीक्षा करने कानपुर में थे। इस दौरान वे अटल घाट पर सीढ़ियां चढ़ते हुए उनका पैर फिसल गया और वह गिर पढ़े। इस दुर्घटना की कई खबरे, फोटो और वीडियो वायरल हुआ। अब सोशल मीडिया पर एक ओर फोटो शेयर की जा रही है। जिसमें एक व्यक्ति जमीन पर गिरा हुआ नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा कि वह व्यक्ति कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी है।
फेसबुक पर पोस्ट को राम गुप्ता ने शेयर किया है। कैप्शन है, "एक फोटो तो मेरे पास भी है। 69 साल के प्रधानमंत्री सीढ़ी चढ़ते कदम चूक गए या फिसल गए। पर ये इटली बाई का बच्चा राहुल गांधी सपाट जमीन पर ही गिर गया था, चरस ज्यादा फूंक ली थी क्या ?
क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि किया जा रहा दावा गलत है। जमीन पर गिरा शख्स राहुल गांधी नहीं बल्कि उनके जीजा रॉबर्ट वाड्रा है। पड़ताल में हमें एनडीटीवी की एक खबर मिली। यह खबर 5 मार्च 2012 को प्रकाशित की गई है। जिसके अनुसार रॉबर्ट वाड्रा को गुड़गांव के गोल्फ कोर्स में चक्कर आ गए थे। वह डीएलएफ गोल्फ कोर्स में एक टूनामेंट में पुरस्कार वितरण करने पहुंचे थे। तभी अचानक गिर गए थे। उन्हें मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
यह साफ है कि वायरल हो रही फोटो फर्जी है। तस्वीर में दिख रहा शख्स राहुल गांधी नहीं बल्कि रॉबर्ट वाड्रा हैं।
Created On :   18 Dec 2019 12:18 PM IST