- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- No Fake News : राहुल गांधी को सीखना...
No Fake News : राहुल गांधी को सीखना चाहिए अमित शाह से संस्कार ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के संस्कारों को लेकर कई खबरें चलाई जा रही है। लोगों का कहना है कि राहुल में कोई में शिष्टाचार नहीं है। वह अमेठी में नॉमिनेशन के वक्त बैठ हुए थे। वहीं सोशल मीडिया पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की फोटो भी शेयर की जा रही है। जिसमें शाह भी नॉमिनेशन करते हुए दिख रहे हैं।

उसी तरह स्मृति ईरानी ने भी 11 अप्रैल को अमेठी से नामांकन दाखिल किया है। स्मृति ईरानी को अधिकारी के सामने खड़े देखा जा सकता है। ठीक उसी तरह जैसे राहुल गांधी खड़े हुए थे।

राहुल गांधी इस बार लोकसभा चुनाव दो सीटों पर लड़ रहे हैं। राहुल अमेठी और वायनाड सीट से मैदान में है। कांग्रेस अध्यक्ष ने 10 अप्रैल को अमेठी ने नामांकन दाखिल किया था। तब उनके साथ उनकी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। दरअसल, राहुल गांधी और उनके परिवार के सभी सदस्य नामांकन दाखिल करते वक्त खड़े ही हुए थे। वहां अधिकारी की सीट उनके ऊपर एक डायस पर थी।





सोशल मीडिया पर इन दोनों की फोटो पर बहस छिड़ गई है। लोग दोनों की विनम्रता और शिष्टाचार पर बात करने लगे हैं। लोगों का कहना है कि राहुल गांधी नॉमिनेशन के समय बैठे हुए थे। वहीं अमित शाह खड़े हुए थे। फेसबुक पर इसे कई लोगों ने शेयर किया है। फेसबुक पर इसे 'मैं भी चौकीदार' पेज ने शेयर किया है। जिसे एक हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। लोग राहुल और शाह के सभ्यता और संस्कार पर बात कर रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर कर लिख रहे हैं कि राहुल गांधी में संस्कार नहीं है।
Created On :   15 April 2019 10:16 AM IST