- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- जाने चीनी सैनिकों की पिटाई वाले...
जाने चीनी सैनिकों की पिटाई वाले वीडियो का असल सच, कब और कहां की यह तस्वीर

- यह वीडियो 9 दिसंबर का नहीं है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अरूणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में 9 दिसंबर को भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। भारतीय सैनिकों ने ऐसा जवाब दिया कि चीनी सेना के करीब 300 सैनिक भाग खड़े हुए। चीनी सैनिक तवांग के यांगत्से में भारतीय पोस्ट को हटाने के लिए पहुंचे थे लेकिन शायद उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि भारतीय सेना उन्हें भागने पर मजबूर कर देगी। इसके बाद 12 दिसंबर को भारतीय सेना की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया। बता दें कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है।
मंगलवार को संसद के शीतकालीन सत्र में इसका मसले को लेकर काफी बवाल मचा। विपक्ष लगातर यह आरोप लगा रही है कि सरकार ने देश की जनता से यह बात छिपाई है। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस पूरे मसले को लेकर दोनों सदन में विस्तार से चर्चा की। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो तवांग में चीन और भारतीय सैनिकों के बीच हुई झड़प का है।
इस वीडियो में साफ तौर पर यह देखा जा सकता है कि भारत और चीन के सैनिकों के बीच लड़ाई हो रही है। वीडियो में भारतीय सैनिक चीनी सेना को खदेड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान भारतीय जवान चीनी सैनिकों को डंडों से पीटते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियों में जिस तरह से भारतीय जवान चीनी सैनिकों को पीछे ढकेलते नजर आ रहे हैं, उसे देखकर भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का अंदाजा लगाया जा सकता है। देखा जा सकता है जब यह लड़ाई हुई तब भारतीय सैनिक संख्या में काफी कम हैं लेकिन इसके बावजूद भी वह चीनी सैनिक पर हावी दिखाई दे रहे है और उनकी जमकर पिटाई भी कर रहे है। इसके बाद चीनी सैनिकों को वहां से साफ तौर पर पीछे जाते देखा जा रहा है।
अब लोग इस वीडियों को सोशल मीडिया पर शेयर करके 9 दिसंबर में हुई भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झडप का बता कर शेयर कर रहे हैं। हालांकि अभी इस वीडियों के लेकर कोई आधिकारिक बयान समाने नहीं आया है। इस वीडियों की पड़ताल जब हमारी टीम ने किया तब हमने पाया कि जिस दावे के साथ यह वीडियो शेयर किया जा रहा है वह गलत है। यह वीडियों तवांग का नहीं है। बता दें कि यह वीडियो 2020 से इंटनेट पर मौजूद है। यह वीडियो 9 दिसंबर का नहीं है लेकिन इस वीडियों में भारतीय सेना जिनकी पिटाई करते हुए दिखाई दे रही है चह चीनी सैनिक ही हैं। यह वीडियों सिक्किम का है, जब भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। उस समय दोनों देश के सेना आमने-सामने आ गए थे।
— Shiv Aroor (@ShivAroor) December 13, 2022
Created On :   14 Dec 2022 9:49 PM IST