- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- Fake News: क्या हिजाब पहने इस लड़की...
Fake News: क्या हिजाब पहने इस लड़की ने आईएएस एग्जाम पास किया? जानें क्या है सच

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर दो तस्वीरों का कॉलाज काफी शेयर हो रहा है, जिसमें एक लड़की कुछ पुलिसकर्मियों के साथ नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि मुंबई की 24 साल की मुस्लिम लड़की ने आईएएस एग्जाम पास किया है। एक फोटो में लड़की चेयर पर बैठी है और उसके चारों ओर कुछ पुलिसकर्मी खड़े हैं। दूसरी तस्वीर में पुलिसकर्मी लड़की को सैल्यूट करते नजर आ रहे हैं।

भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया फोटो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। दरअसल तस्वीरों में दिख रही लड़की को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक दिन के लिए डीएसपी बनाया गया था। पड़ताल में हमें Times of India की एक खबर मिली। प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार बुलढाणा प्रशासन ने एक सप्ताह का गुलाबी कार्यक्रम मनाया था। जो महिलाओं पर केंद्रित था। तस्वीर में दिख रही लड़की का नाम साहरिश कंवल है। वह जिला परिषद उर्दू हाई स्कूल की छात्रा है। उसे एक दिन के लिए डीएसपी बनाया गया था।
निष्कर्ष: यह साफ है कि बुलढाणा जिले में एक छात्रा को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दिन का डीएसपी बनाया गया था।

फेसबुक पर पोस्ट को Burhan for Kishtwar ने शेयर किया है। कैप्शन है, महाराष्ट्र के मुंबई में 24 वर्षीय मुस्लिम लड़की ने आईएएस पास किया। इनके पोस्ट को 100 से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं।
Created On :   13 March 2020 3:43 PM IST