- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- राहुल गांधी के साथ नजर आई महिला...
राहुल गांधी के साथ नजर आई महिला क्या विवादित चीनी राजदूत थी? जानिए वायरल वीडियो का सच

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी नेपाल दौरे पर हैं। उनका यह दौरा विवादों में रहा है। नेपाल दौरे के दौरान उनको एक नाइट क्लब में देखा गया। जिसको लेकर बीजपी नेताओं ने राहुल पर निशाना साधा था। इसके साथ ही एक उन पर आरोप लगाया जा रहा था कि नाइट क्लब में वह जिस महिला के साथ नजर आ रहे हैं वह चीन की राजदूत होउ यांकी है।
राहुल गांधी का वह वीडियो जिस दावे के साथ शेयर किया जा रहा था। उस दावे की सच्चाई की जानने की कोशिश की गई तो पता चला कि वह युवती चीन की राजदूत होउ यांकी नहीं है।
दरअसल हमने इस युवती की सच्चाई जानने के लिए उससे संबधित खबरों को देखना शुरू किया तो आज तक की एक खबर सामने आई जिसमें स्पष्ट किया गया कि यह महिला चीन की राजदूत नहीं है। बल्कि वह सुमनिमा उदास की दोस्त है। बता दें सुमानिया उदास की शादी में शामिल होने के लिए ही राहुल गांधी नेपाल गए हुए हैं।
आज तक की खबर के मुताबिक इंडिया टुडे ने द काठमांडू पोस्ट के वरिष्ठ पत्रकार से फोन पर इस युवती की जानकारी हासिल की। जिसमें पता चला कि यह महिला सुमानिया उदास की दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि निश्चित तौर पर वह चीनी राजदूत नहीं है। बल्कि वह दुल्हन पक्ष की ओर से पार्टी में आई नेपाली महिला ही हैं।
बता दें राहुल गांधी पर नाइट क्लब वाले वीडियो को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा था। जिस पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा था कि राहुल गांधी अपने दोस्त की शादी में गए हुए हैं, यह उनका निजी दौरा है।
बीजेपी नेता के द्वारा किया गया ट्वीट
Rahul Gandhi with Hou Yanqi (Chinese ambassador to Nepal). She earlier honey trapped Nepal PM KP Sharma Oli . pic.twitter.com/EuH6AXFNXX
— PM Sai Prasad
Created On :   4 May 2022 2:35 PM IST