- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- हिटलर का अक्स पुतिन में दिखाती,...
हिटलर का अक्स पुतिन में दिखाती, टाईम मैगजीन का कवर पेज है फर्जी, यहां जाने इसके पीछे की सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। द न्यू वॉइस ऑफ यूक्रेन ने एक आर्टवर्क को असली कवर बताते हुए लिखा है टाइम मैगजीन का नया कवर। इस तस्वीर में व्लादिमीर पुतिन में हिटलर का हल्का सा अक्स दिख रहा है। आइए जानते हैं क्या है इस तस्वीर की सच्चाई।
ग्रेविन वैक्स म्यूजियम जो पेरिस में है, वहां से 3 मार्च 2022 को व्लादिमीर पुतिन, रूस के राष्ट्रपति की तुलना हिटलर से करने पर उनके पुतले को हटा दिया गया। इसके बाद से यूक्रेन पर आक्रमण शुरू हुआ है तब से लोग व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ हो गए है और बड़ा वर्ग उन्हें गलत मानने लगा।
इन घटनाक्रमों के चलते टाइम मैगजीन का एक कवर पेज सोशल मीडिया पर वायरल हो हया, जिसमें व्लादिमीर पुतिन की तुलना हिटलर से की गई है। इस कवर पेज में पुतिन का चेहरा है और बीच में हिटलर की नाक, मूछ और होंठ नजर आ रहे है। कवर पेज पर इसके साथ ये भी लिखा है कि “THE RETURN OF HISTORY How Putin Shattered Europr’s Dreams”.
“द न्यू वॉइस ऑफ यूक्रेन” एक अग्रेजी मीडिया संस्थान ने भी इसे सोशल मीडिया पर टाइम मैगजीन का कवर पेज बताया है।
जब हमने इस खबर को चेक किया तो पाया कि ये एक ग्राफिक आर्टिस्ट का बनाया आर्टवर्क है, ना की टाइम मैगजीन का कवर पेज।
क्या है इसके पीछे की सच्चाई?
टाइम मैगजीन ने 25 फरवरी 2022 को अपना आगामी कवर पेज पोस्ट किया था। टाइम मैगजीन के ऑफिशियल वेबसाईट और सारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमने वायरल फोटो को चेक किया पर वहां ऐसा कवर पेज नहीं मिला। इसी के साथ जब उनका 25 फरवरी वाला कवर पेज देखा तो उस पर भी “THE RETURN OF HISTORY How Putin Shattered Europe’s Dreams” लिखा था। मतलब ये तो साफ तौर पर सच था कि वायरल की गई तस्वीर नकली थी, उसे एडिट किया गया था।
TIME’s new cover: How Putin shattered Europe’s dreams https://t.co/jXsRFKrW8B pic.twitter.com/hDJs0ptJs0
— TIME (@TIME) February 25, 2022
कीवर्डस की मदद से सर्च करने पर एक ग्राफिक आर्टिस्ट पैट्रिक मल्डर के पोस्ट पर ये वायरल तस्वीर मिली। तइस तस्वीर को लेकर उनका कहना था कि पुतिन और हिटलर में उन्हें काफी सारी समानताएं दिखती है। उनका कहना है कि हिटलर ने जब चेकस्लोवाकिया और पोलैंड पर कब्जा किया तब उन्होंने भी ठीक वैसी ही सफाई दी थी जैसी पुतिन ने दी। एक वीडियो से पैट्रिक ने व्लादिमीर पुतिन को ये भी बताया की उन्होंने ये आर्टवर्क कैसे बनाया था।
Created On :   9 March 2022 4:40 PM IST