- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- Fake News: बच्ची की बेहरमी से पिटाई...
Fake News: बच्ची की बेहरमी से पिटाई की आखिर क्या है सच्चाई ?

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियों काफी वायरल हो रहा है। वीडियों में एक शख्स एक बच्ची को बेहरमी से पिटते हुए नजर आ रहा है। ट्विटर पर इसे Rupendra Solanki ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन लिखा है, इस वीडियो को पूरे हिंदुस्तान और दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने में अपना हक अदा करें। मैंने कर दिया और आप सोच भी नहीं सकते आप कितना बड़ा काम कर रहे हो। पता नहीं किसके बच्चे है और कितने बेहरमी से मार रहे है।
इस वीडीओ को पूरे हिन्दूसतान और दुनिया के कोने कोने तक किसी भी जरीये से पहुचाने मे अपना हक अदा करें।। मैंने कर दिया। और आप सोच भी नही सकते जी के आप कितना बड़ा काम कर रहे हो।पता नही किसके बच्चे हे ओर इतनी बेरहमी से किउ मार रहे हे। pic.twitter.com/Hnz8TP0TUX
— Rupendra solanki (@MRupendra11) August 22, 2019
वहीं इस वीडियो को Syed Ali Geelani ने कश्मीर का बताकर शेयर किया है।
دیکھ لوں امت مسلمہ ہماری کشمیری بہن بیٹیوں کی عزتیں بھی اب درندوں کے ہاتھ میں ہیں پلیز ریٹویٹ #Kashmir pic.twitter.com/jWs8BP9Wbl
— Syed Ali Geelani (@if__tr) August 23, 2019
क्या है सच ?
दरअसल ये वीडियो असम का है। भास्कर हिंदी टीम ने जब इस वीडियो की पड़ताल की तो हमें Northeast now की 3 अगस्त 2019 की एक खबर मिली। न्यूज के अनुसार, मध्य असम के मोवामारी गांव निवासी जमालुद्दीन नाम के एक व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय बेटी की पिटाई की थी। पिता ने अपनी बेटी को इस लिए पीटा था क्योंकि उसने वेश्यावृत्ति से मना कर दिया था।

Created On :   1 Sept 2019 11:20 AM IST